फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना से प्रशिक्षण लेंगे धोनी, जनरल बिपिन रावत ने दी मंजूरी

Mon, 22 Jul 2019 07:42 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एमएस धोनी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय सेना के साथ प्रशिक्षण के लिए एमएस धोनी के अनुरोध को जनरल बिपिन रावत ने मंजूरी दे दी है। वह पैराशूट रेजिमेंट बटालियन के साथ प्रशिक्षण लेंगे। प्रशिक्षण का कुछ हिस्सा जम्मू और कश्मीर में भी होने की उम्मीद है। बता दें कि सेना धोनी को किसी भी सक्रिय ऑपरेशन का हिस्सा नहीं बनाएगी। 

विज्ञापन



 


बता दें कि पैरामिलिट्री फोर्स की पैराशूट रेजिमेंट में धोनी एक मानद लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी के मुताबिक यह पता चला है कि धोनी अपनी रेजिमेंट के साथ अगले दो महीने रहेंगे और अपनी सेवा सेना को देंगे। 

इससे पहले बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने पीटीआई को बताया था कि, 'धोनी ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए खुद को अनुपलब्ध बताया था, क्योंकि वह अपने अर्धसैनिक रेजिमेंट के साथ दो महीना बिताना चाहते हैं। अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि धोनी इस समय क्रिकेट से संन्यास नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हम ये साफ शब्दों में कह रहे हैं कि, धोनी अभी क्रिकेट से संन्यास नहीं ले रहे हैं। वह अपने अर्धसैनिक रेजिमेंट की सेवा के लिए दो महीने का विश्राम ले रहे हैं, जो वह पहले भी करते रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें