फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sudha Murthy: 'आपके अश्लील वीडियो वायरल हो रहे हैं', सुधा मूर्ति को आया फोन; अज्ञात कॉलर के खिलाफ एफआईआर

Mon, 22 Sep 2025 08:22 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

राज्यसभा सांसद और समाजसेवी सुधा मूर्ति साइबर ठगी का शिकार बनीं हैं। उन्होंने बंगलूरू साइबर पुलिस थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद और लेखिका सुधा मूर्ति। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा सांसद और लेखिका सुधा मूर्ति ने साइबर क्राइम पुलिस थाने में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक, साइबर अपराधी ने उन्हे धमकाया और दावा किया कि उनके अश्लील वीडियो वायरल हो रहे हैं। 

विज्ञापन


पुलिस की ओर दी गई जानकारी के मुताबिक,  पांच सितंबर को सुधा मूर्ति के मोबाइल फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया। कॉलर ने खुद को दूरसंचार विभाग का कर्मचारी बताया और दावा किया कि उनका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है। कॉलर ने उन्हें यह कहते हुए धमकाया कि उनके अश्लील वीडियो वायरल हो गए हैं, जिसके चलते दूरसंचार विभाग उनकी मोबाइल सेवाएं बंद करने वाला है। सुधा मूर्ति ने तुरंत इस मामले की जानकारी साइबर क्राइम पुलिस को दी। पुलिस ने कॉलर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि जब सुधा मूर्ति ने व्यक्तिगत जानकारी देने से इनकार किया, तो कॉलर ने उनके साथ बदतमीजी की और गालियां दीं।  पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66सी (पहचान की चोरी), 66डी (प्रतिरूपण द्वारा धोखाधड़ी) और 84सी (अपराध करने का प्रयास) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। एफआईआर में कहा गया है कि मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन

सुधा मूर्ति कौन हैं ?
सुधा मूर्ति प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका हैं। सुधा मूर्ति ने आठ उपन्यास लिखे हैं। वह भारत की सबसे बड़ी ऑटो निर्माता इंजीनियरिंग और लोकोमोटिव कंपनी टेल्को में काम करने वाली पहली महिला इंजीनियर भी हैं।

सुधा मूर्ति की पारिवारिक पृष्ठभूमि
सुधा मूर्ति इंफोसिस फाउंडेशन के संस्थापक नारायण मूर्ति की पत्नी हैं। सुधा मूर्ति के दो बच्चे हैं, बेटी अक्षता मूर्ति और बेटा रोहन मूर्ति। अक्षता नारायण मूर्ति ब्रिटेन में रहने वाली भारतीय फैशन डिजाइनर हैं और यूके के प्रधानमंत्री की पत्नी हैं। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक सुधा मूर्ति के दामाद हैं। रोहन मूर्ति, मूर्ति क्लासिकल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया के साथ ही एक डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन स्टार्ट अप सोरोको के संस्थापक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें