फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्ससभा में सांसदों ने की वेतन बढ़ाने की मांग

Wed, 27 Apr 2016 07:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
सांसदों ने की वेतन बढ़ाने की मांग - फोटो : getty
विज्ञापन
सांसदों को मौजूदा वेतनमान अब रास नहीं आ रहा है। राज्यसभा में सपा के नरेश अग्रवाल ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही यह मुद्दा उठाया। विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने भी इस मांग का समर्थन किया। अग्रवाल इस मुद्दे पर सरकार से उत्तर की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

 
सांसद अग्रवाल ने कहा कि महंगाई बढ रही है और सांसदों के वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। इस मामले पर गठित कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सरकार को दे दी है लेकिन सरकार चुप है।

 उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मीडिया ट्रायल से डरकर कोई कदम नहीं उठा रही है। सांसदों को अपने क्षेत्र से आने वाले लोगों का भी ध्यान रखना पड़ता है। सांसदों को वेतन अन्य क्षेत्रों के कई अधिकारियों से काफी कम है। उन्होंने कहा कि सभी सांसद चाहते हैं कि वेतन में बढ़ोतरी हो लेकिन कई इस मामले पर मीडिया से घबराकर चुप रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें