फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: जबलपुर के सरकारी अस्पताल में 5.2 KG के नवजात का जन्म; डॉक्टर बोले- इतना वजन दुर्लभ, SNCU में निगरानी

Fri, 05 Sep 2025 03:08 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

मध्यप्रदेश के जबलपुर में सरकारी रानी दुर्गावती अस्पताल में एक महिला ने सीजेरियन के जरिए 5.2 किलो वजनी बच्चे को जन्म दिया, जो बेहद दुर्लभ है। डॉक्टर भावना मिश्रा ने बताया कि यह बच्चा शुभांगी को हुआ, जो रांझी की निवासी हैं। उन्होंने कहा कि इतने भारी नवजात को कई वर्षों में पहली बार देखा। बच्चा फिलहाल विशेष देखरेख में है और स्वास्थ्य ठीक है।

विज्ञापन
नवजात शिशु (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के जबलपुर में सरकारी रानी दुर्गावती अस्पताल में एक महिला ने सीजेरियन के जरिए 5.2 किलो वजनी बच्चे को जन्म दिया। यह मामला बहुत ही खास और दुर्लभ है, क्योंकि आमतौर पर नवजात बच्चों का वजन इससे काफी कम होता है। मामले में अस्पताल की यूनिट की गेड गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर भावना मिश्रा ने बताया कि यह बच्चा बुधवार को शुभांगी नाम की महिला को जन्मा जो आनंद चौकसे की पत्नी हैं और रांझी इलाके की निवासी हैं। डॉक्टर भावना ने कहा कि मैंने कई वर्षों में इतना भारी बच्चा नहीं देखा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Online Gaming: 'जुआ युवाओं और परिवारों को बर्बाद कर रहा था, इसलिए बनाए नया कानून', ऑनलाइन गेमिंग पर पीएम मोदी

अस्पताल की निगरानी में है नवजात

डॉक्टर ने बताया कि ऐसे भारी बच्चों को खास तौर पर 24 घंटे तक अस्पताल में निगरानी में रखा जाता है क्योंकि उनके ब्लड शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव हो सकता है। बच्चा अभी स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में है क्योंकि ऐसे बच्चों को कभी-कभी जन्मजात समस्याओं का खतरा होता है। पेडियाट्रिशियन ने बच्चे के ब्लड शुगर स्तर पर नजर रखी हुई है और फिलहाल बच्चा स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- MUDA Case: देसाई पैनल से कर्नाटक के CM सिद्धारमैया समेत परिवार को भी 'क्लीन चिट', कैबिनेट में रिपोर्ट स्वीकृत

जन्म समय में कितना होता है बच्चों का वजन

डॉक्टर भावना ने यह भी बताया कि सामान्यत: एक सामान्य पूर्णकालिक लड़के का जन्म वजन 2.8 से 3.2 किलो के बीच होता है, जबकि लड़कियों का वजन 2.7 से 3.1 किलो के बीच होता है। लेकिन आजकल बेहतर जीवनशैली, सही पोषण और अच्छी चिकित्सा सुविधाओं के कारण बच्चों का वजन धीरे-धीरे बढ़ रहा है। इस बच्चे का जन्म ऐसे में एक बहुत ही खास और दुर्लभ घटना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें