फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navneet Rana: पुलिस से भिड़ीं सांसद नवनीत राणा, थानेदार पर फोन कॉल रिकॉर्ड करने का लगाया आरोप

Wed, 07 Sep 2022 04:21 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती

सार

नवनीत राणा ने कहा कि लड़की के मां-बाप उनके पास अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे कि उनकी लड़की गायब है। इसके बाद उन्होंने थानेदार मनीष ठाकरे को फोन किया, इसी दौरान कॉल रिकॉर्ड की गई। 
विज्ञापन
नवनीत राणा - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के अमरावती से सांसद नवनीत राणा बुधवार को एक बार फिर चर्चा में आ गईं। नवनीत राणा ने लव जिहाद से जुड़े एक मामले में पुलिस पर अपने फोन की बातचीत रिकॉर्ड करने का आरोप लगाया। इसे लेकर वह राजापेठ पुलिस थाने पहुंचीं और पुलिसवालों से ही भिड़ गईं। उन्होंने कहा कि लव जेहाद की घटनाएं बंद होनी चाहिए। 

विज्ञापन


हिंदू लड़की को भगाए जाने का मामला 
दरअसल, मामला एक समुदाय के लड़के द्वारा हिंदू लड़की को भगाए जाने का था। इस मामले पर नवनीत राणा बुधवार को पुलिस स्टेशन में पहुंची थीं और आक्रामक हो गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक द्वारा जबर्दस्ती एक हिंदू लड़की से की गई शादी के मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। उनके सवालों के जवाब दिए जाने की बजाए उनका ही फोन रिकॉर्ड किया गया।  


   
नवनीत राणा ने कहा कि लड़की के मां-बाप उनके पास अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे कि उनकी लड़की गायब है। इसके बाद उन्होंने थानेदार मनीष ठाकरे को फोन किया और इसकी  इसकी जानकारी ली। इस बातचीत के दौरान नवनीत राणा को शक हुआ कि उनका फोन रिकॉर्ड हो रहा है तो उन्होंने फोन काट दिया और सीधे थाने पहुंच गईं। इस दौरान उन्होंने थानेदार से पूछा कि मेरा फोन रिकॉर्ड क्यों किया, इसकी अनुमति कहां से मिली? इसे लेकर नवनीत राणा पुलिस पर जमकर बरसीं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें