फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदसौर हिंसाः पूर्व कलक्टर और एसपी निलंबित

Wed, 21 Jun 2017 10:12 PM IST
amarujala.com- Written by : अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
मंदसौर
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के मंदसौर में हुए किसान आंदोलन के दौरान रहे तत्कालीन कलक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक ओपी त्रिपाठी को बुधवार को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है। गौरतलब है कि किसान आंदोलन के दौरान मंदसौर जिले में हुए गोलीकांड में छह किसानों की मौत हुई थी, जिसके बाद मामला काफी बिगड़ गया था। 
विज्ञापन
Farmers agitation: MP Govt suspends the then Mandsaur SP OP Tripathi & Collector Swatantra Singh, for not being able to control situation — ANI (@ANI_news) June 21, 2017


बता दें कि बीते दिनों मध्यप्रदेश के मंदसौर में कर्ज माफी के लिए प्रदर्शन कर रहे किसानों में 6 किसान पुलिस की फायरिंग का शिकार हो गए थे। जिसके बाद किसानों के आंदोलन ने हिंसक रूप ले लिया था। आंदोलन के हिंसक प्रदर्शन की आंच जल्द ही आस-पास कई जिलों में फैल गई। 
विज्ञापन


मामले को काबू में करने के लिए जब जिला कलेक्टर स्वतंत्र सिंह मंदसौर के ग्रामिणों को समझाने पहुंचे, तो भीड़ ने उन पर हमला कर दिया। लोगों कलेक्टर के कपड़े फाड़ दिए और उनकी पिटाई भी की। जिसके बाद राज्य सरकार ने उनका तबादला कर दिया था। जिसके बाद राज्य में शांति के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उपवास भी रखा था। हालांकि राज्य में शांति के आश्वासन के बाद उन्होंने उपवास अगले दिन ही तोड़ दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें