फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाइलिश मूंछ रखने पर की थी दलित युवक की पिटाई, सोशल मीडिया पर कैंपेन चला यूं दिया जवाब

Tue, 03 Oct 2017 06:14 PM IST
amarujala.com- presented by: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात में दलित युवक की स्टाइलिश मूंछें रखने पर पिटाई के बाद दलित युवाओं में आक्रोश है। इसके खिलाफ युवाओं द्वारा सोशल मीडिया पर राजपूत समुदाय के खिलाफ 'मूंछ कैंपेन' शुरू किया गया है। इस कैंपने में आक्रोशित युवा मूंछों को तांव देते हुए सेल्फी को शेयर कर रहे हैं। इस तरह अपनी मूंछों के जरिए दलितों के खिलाफ फैली घृणा को समाज के सामने ला रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि मामला बीते दिनों राजधानी गांधीनगर से महज 15 किमी दूर का है, जहां कुछ लोगों ने दलित युवक की पिटाई कर दी। बताया जा रहा  है कि विवाद महज मूंछ रखने को लेकर हुआ। जिसके बाद दूसरे समुदाय के लोगों ने दलित युवक की पिटाई कर दी। 

दरबार समुदाय के तीन लोगों ने पीयूष परमार से गाली गलौज की और उस पर कथित तौर पर हमला भी किया। पीयूष ने बताया कि विवाद उसकी मूछ पर शुरू हुआ, क्योंकि दूसरे समुदाय के लोगों को दलितों का मूछ रखना पसंद नहीं आया। 
विज्ञापन


परमार की शिकायत के बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। तीनों युवकों की पहचान मयूर सिंह वाघेला, राहुल विक्रम सिंह सर्थिया और अजित सिंह वाघेला के रूप में हुई। मामले की जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें