विश्व की 7 धरोहरों में शामिल ताजमहल को उत्तर प्रदेश द्वारा पर्यटन सूची में प्राथमिकता न देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।कांग्रेस के वाइस प्रेसिडेंट राहुल गांधी ने इस मामले पर यूपी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ट्वीट किया है।
सूरज को दीपक न दिखाने से उसकी चमक नहीं घटती, ऐसे ही राज के लिए भारतेंदु ने लिखा था,' अंधेर नगरी, चौपट राजा'
बता दें कि पिछले दिनों यूपी सरकार ने प्रदेश के पर्यटन स्थलों की नई सूची जारी की है, इस सूची से ताजमहल का जिक्र इस प्रकार किया है कि इसकी पहचान करना मुश्किल है। आगरा और ताजमहल की जगह यूपी सरकार ने मथुरा, वृंदावन, काशी और अयोध्या के पर्यटन के विकास पर ज्यादा जोर दिया है।
पढ़ें: आज से शुरू हो रही ताजमहल की नाइट विजिट, एक दिन पहले होगी बुकिंग
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक सिर्फ राहुल गांधी ने ही नहीं बल्कि सीपीएम की बृंदा करात ने कहा कि पूरी दुनिया का सबसे चहेता पर्यटक स्थल ताजमहल है। ताजमहल से उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के संचालन में बड़ा पैसा आता है।और यह पूरी तरह से भारत में बना है।
जबकि समाजवादी पार्टी के सदस्य नरेश अग्रवाल ने कहा है कि पूरी दुनिया में भारत की पहचान ताजमहल की वजह से है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।