फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: 'जनता के दबाव, कोर्ट की जांच के दबाव के कारण लिया फैसला', बीरेन सिंह के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी

Sun, 09 Feb 2025 10:45 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Congress: 'जनता के दबाव, कोर्ट की जांच के दबाव के कारण लिया फैसला', बीरेन सिंह के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी 
विज्ञापन
राहुल गांधी, नेता, कांग्रेस - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह को जनता, सुप्रीम कोर्ट और कांग्रेस की ओर बढ़ते दबाव के कारण इस्तीफा देना पड़ा है। कांग्रेस नेता ने बीरेन सिंह पर राज्य में हिंसा भड़काने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में पद पर बने रहने देने का भी आरोप लगाया। 

विज्ञापन


राहुल गांधी ने अपने बयान में क्या कहा
सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में राहुल गांधी ने लिखा, करीब दो साल तक भाजपा के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने मणिपुर में विभाजन भड़काया। मणिपुर में हुई हिंसा, जानमाल के नुकसान और भारत के विचार (आइडिया ऑफ इंडिया) के नष्ट होने के बावजूद पीएम मोदी ने उन्हें पद पर बने रहने की अनुमति दी। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि बीरेन सिंह का इस्तीफा दिखाता है कि बढ़ते जनता के दबाव, सु्प्रीम कोर्ट की जांच और कांग्रेस की ओर से लाया गया अविश्वास प्रस्ताव एक ज्वालामुखी तरह फूट पड़ा है। 

तुरंत मणिपुर का दौरा करें पीएम: राहुल गांधी
उन्होंने आगे पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए उनसे मणिपुर का दौरा करने का आग्रह किया। राहुल गांधी ने कहा, सबसे जरूरी काम राज्य में शांति बहाल करना और मणिपुर के लोगों के जख्मों को भरना है। पीए मोदी को तुरंत मणिपुर जाना चाहिए, लोगों की बात सुननी चाहिए और सामान्य स्थिति लाने के लिए अपनी योजना का खुलासा करना चाहिए। 
विज्ञापन


राज्यपाल भल्ला को सौंपा इस्तीफा
मणिपुर में करीब 20 महीनों से जारी हिंसा के बीच मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने आज राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को राजभवन में अपना इस्तीफा सौंपा। इस दौरान उनके साथ भाजपा अध्यक्ष ए. शारदा, भाजपा के पूर्वोतर के मणिपुर प्रभारी संबित पात्रा और 19 विधायक भी मौजूद थे। 

इस्तीफे में बीरेन सिंह ने क्या कहा
अपने इस्तीफे में बीरेन सिंह ने कहा, अब तक मणिपुर की सेवा करना मेरे लिए सम्मान की बात रही। उन्होंने केंद्र सरकार का आभार जताया और कहा, मैं केंद्र सरकार का आभारी हूं, जिसने समय पर कार्रवाई की, हस्तक्षेप किया, विकास कार्य किए और मणिपुर के हर नागरिक के हितों की रक्षा की। 

मई 2023 में शुरू हुई मैतेई-कुकी समुदायों के बीच हिंसा
मणिपुर मैतेई और कुकी समुदायों के बीच हिंसा 3 मई, 2023 को उस समय शुरू हुई थी, जब आदिवासी छात्रों के एक संगठन ने मणिपुर हाईकोर्ट के आदेश के बाद रैली आयोजित की थी। हाईकोर्ट के आदेश में मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति  (एसीटी) की सूची में शामिल करने का निर्देश दिया गया था। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें