फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातृ दिवस: गूगल ने खास डूडल बना कहा- मां तुझे सलाम, रंग-बिरंगे स्पेशल कार्ड से दीं शुभकामनाएं

Sun, 09 May 2021 11:34 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मां को समर्पित इस विशेष दिन पर गूगल ने बेहद शानदार और मनमोहक अंदाज में डूडल बनाकर दुनिया भर की मांओं को सलाम किया है।
विज्ञापन
मदर्स डे 2021: गूगल डूडल - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज दुनिया भर में मदर्स डे मनाया जा रहा है। मां को समर्पित इस विशेष दिन पर गूगल ने बेहद शानदार और मनमोहक अंदाज में डूडल बनाकर दुनिया भर की मांओं को सलाम किया है। मदर्स डे के मौके पर गूगल ने दुनियाभर की माताओं को उनके बलिदान और त्याग के लिए याद दिया किया है। गूगल ने रंग-बिरंगे खूबसूरत पॉप अप कार्ड के जरिये सभी मांओं को शुभकामनाएं दीं हैं।

विज्ञापन


दुनिया भर में हर साल सभी मांओं को सम्मान देने के लिए मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। ये दिन मां को समर्पित होता है। भारत में मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। आज याीन मदर्स डे पर गूगल ने एक खास अंदाज में डूडल बनाया है। गूगल का डूडल आज दुनियाभर की मांओं को समर्पित है। इस एनिमेटेड डूडल के जरिये गूगल ने मां के दिन को सेलिब्रेट किया है। ये डूडल एक स्टिल इमेज ना होकर पोप-अप कार्ड है, जिसमें कई रंगों का इस्तेमाल किया गया है। ये डूडल एक खास तरीका का डिजिटल कार्ड है। इस साल का गूगल डूडल कार्ड क्राफ्ट का शानदार उदाहरण है।

पॉप-अप होकर खुलता है रंग-बिरंगा खूबसूरत कार्ड
रंग-बिरंगे खूबसूरत गूगल के इस डूडल को ओलिविया ने डिजाइन किया है। यह गूगल उन मांओं को समर्पित है, जिन्होंने बिना किसी शर्त अपने बच्चों को अथाह प्यार दिया है। गूगल द्वारा बनाए गए डूडल पर क्लिक करने से एक कार्ड पॉप-अप होकर खुलता है, जिस पर कई सारे दिल बन जाते हैं। ये गूगल डूडल वाकई बेहद खूबसूरत है।
विज्ञापन


अलग-अलग देशों में मदर्स डे को अलग-अलग तारीख पर मनाया जाता है। ब्रिटेन में मार्च के चौथे रविवार को मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। जबकि ग्रीस में 2 फरवरी को यह खास दिन मनाया जाता है।बोलीविया में मदर्स डे 27 मई को मनाया जाता है। इसके पीछे की वजह 27 मई, 1812 की क्रांति है, जिसमें स्पेन की सेना ने बॉलीविन में उन महिलाओं की नृसंश हत्या कर दी थी, जो आजादी के लिए लड़ रही थीं। उन साहसी महिलाओं को सम्मान देने के लिए वहां 27 मई को मदर्स डे मनाया जाता है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें