फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के शव के साथ रह रही थी महिला, बोली- 'सो रही है, जल्द ही उठ जाएगी'

Wed, 20 Apr 2016 09:13 AM IST
एजेंसी/कोलकाता
विज्ञापन
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में एक मां अपनी मृत बेटी के साथ रह रही थी। मां को अपनी बेटी की मृत्यु पर विश्वास नहीं था और वह बार-बार कह रही थी कि उसकी बेटी सो रही है और जल्द ही वह नींद से जगने वाली है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जादवपुर की एक कॉलोनी से संब्रिता चटर्जी (45) का शव उसके घर से बरामद किया गया। दरअसल घर से बदबू आने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस में इसकी शिकायत की।

पुलिस के मुताबिक संब्रिता की मौत 48 घंटे पहले हो गई थी। पुलिस ने इसमें किसी भी तरह की साजिश होने से इनकार किया है। फिलहाल मामले में किसी को भी गिरफ्तार या हिरासत में नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें