फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा हुआ ISIS में शामिल, मां बोली- हमें भारत से प्यार और हम यहीं रहेंगे

Fri, 22 Sep 2017 09:19 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
केरल से लगातार युवाओं के गायब होने और आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसएस) से जुड़ने का एक और मामला सामने आया है। मल्लापुरम से लापता हुए 24 साल के युवक की आईएसएस में शामिल की पुष्टि टेलिग्राम पर संदेश आने के बाद हुई है। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक टेलिग्राम के जरिए नजीब (बदला हुआ नाम) ने कहा कि वो जहां पहुंचना चाहता था, वहां आ गया है। उसने भारत में रह रहे मां-बाप को भी हिदायत दी कि वे वहां से निकल लें।
विज्ञापन


नजीब के जवाब में मां ने कहा कि वे भारत में ही रहना चाहते हैं क्योंकि वे इस देश को प्यार करते हैं। हम भारतीय है और हम इसे प्यार करते हैं। ये जवाब देने के बाद घर वालों ने मैसेज के बारे में पुलिस को जानकारी दे दी है। नजीब ने बताया कि वो वहां 'हिजरा' कर रहा है और मां-बाप को भी वहां पहुंच कर इसे करना चाहिए।

इस्लामिक धार्मिक विश्वास के हिसाब से हिजरा सबसे पहले पैगंबर मोहम्मद की ओर से मक्का से मदीना तक किया गया था। दरअसल, नजीब 16 सितंबर से लापता था। घर वालों ने गायब होने की शिकायत पुलिस को दी, पर उसका पता नहीं चल पाया। 
विज्ञापन


कुछ दिन बाद घर वालों को एक विदेशी नंबर से कॉल आया और टेलिग्राम एप्लिकेशन को फोन में इंस्टाल करने के लिए कहा गया। इसके बाद 26 अगस्त को मैसेज आया, जिसमें एक शख्स ने खुद को नजीब बताया और कहा कि उसे ढूंढने की कोशिश न की जाए और न ही पुलिस को इसकी जानकारी दी जाए। 

हालांकि, मां ने सुसाइड देते हुए कहा कि वो देश वापस आ जाए। नजीब ने कहा कि आपको भी हिजरा करना चाहिए, मैंने मेरी मंजिल पा ली है, इससे बेहतर जगह मेरे लिए और कही नहीं है। नजीब ने माता-पिता को ये भी हिदायत दी कि इस मैसेज की पुलिस को जानकारी न दे नहीं तो उनके लिए परेशानियां बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें