फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोगोई के साथ पकड़ी गई पीड़िता की मां ने बयान की पूरी दास्तां, सेना के इस जवान को ठहराया जिम्मेदार

Fri, 25 May 2018 03:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
लीतुल गोगोई
विज्ञापन

हाल ही में भारतीय सेना के मेजर लीतुल गोगोई को एक होटल में नाबालिग लड़की के साथ पकड़ा गया था। अब लड़की की मां नसीमा ने बताया कि कैसे एक दिन अचानक गोगोई उनके घर आए थे। उन्होंने कहा, 'मैं उस दिन काफी चौंक गई जब मेजर गोगोई एक रात को हमारे घर आए और हमारे हाल-चाल पूछने लगे। उनके साथ एक और शख्स था। दोनों ही सादे कपड़ों में थे। बाद में मुझे पता चला कि मेजर के साथ जो शख्स आया था उसका नाम समीर माला था।'

विज्ञापन


नसीमा ने तब अपनी चुप्पी तोड़ी जब कई लोगों ने उनसे बेटी को लेकर सवाल किए। बड़गाम जिले के चेक-ए-कवूसा की रहने वाली नसीमा अपने पति और चार बच्चों के साथ एक झापड़ी में रहती हैं। 2014 में आई बाढ़ में उनका घर बह गया था। उनकी सबसे बड़ी संतान 17 साल की नाबालिग ही है। बुधवार को मेजर लीतुल गोगोई को पुलिस स्टेशन ले जाया गया था। वह कथित तौर पर स्थानीय लड़की के साथ होटल में इन-इन करना चाहते थे। पुलिस ने श्रीनगर जोन के एसपी साजद शाह को मामले की जांच करने के लिए कहा है। गोगोई को बडगाम वापस भेज दिया गया है। 

नसीमा ने कहा, 'मेरे तीन छोटे बच्चे हैं जबकि मेरी इकलौती बेटी 17 साल की है। मार्च में एक दिन अचानक गोगोई एक जवान के साथ हमारे घर आए थे। यह देखकर मैं डरने के साथ ही काफी चौंक गई। उन्होंने हमारे हाल-चाल पूछे और वहां से चले गए। समीर मेरी बेटी के साथ बातचीत किया करता था जिससे मुझे उसपर शक हुआ लेकिन कभी सोचा नहीं था कि वह गोगोई के साथ होटल में मिलेगी।' जो कुछ हुआ नसीमा ने उसके लिए समीर को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन


नसीमा ने आगे बताते हुए कहा, 'मेजर गोगोई को मेरे घर लाने वाला समीर है। उसी ने मेरी बेटी को बहकाना शुरू किया। बेटी ने मुझे बताया था कि वह जम्मू और कश्मीर की नारबल ब्रांच जा रही है। मुझे हैरानी तब हुई जब सरंपच को पुलिस स्टेशन से मेरी बेटी से संबंधित सवालों के जवाब जानने के लिए फोन आया।' पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि लड़की नाबालिग नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें