ताजमहल, एत्माद्दौला, महताब बाग और रिवर फ्रंट गार्डन में एएसआई के काम अपने बताकर दुनियाभर से पैसा जुटाने वाला एनजीओ वर्ल्ड मान्यूमेंट फंड सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत से कमाई तो भारत में कर रहा है लेकिन देश के नक्शे से ही खिलवाड़ कर रहा है।
वर्ल्ड मान्यूमेंट फंड ने भारत के नक्शे में कश्मीर के हिस्से को पाकिस्तान का भाग बताया है, वहीं अरुणाचल प्रदेश को भी चीन का हिस्सा बताया है। वर्ल्ड मान्यूमेंट फंड की ही तरह विदेशी एनजीओ और कंपनियां देश के नक्शे से खिलवाड़ कर रहे हैं।
वर्ल्ड मान्यूमेंट फंड की तरह ही आगरा में कछपुरा के विकास और वॉक वे के लिए फंड दे रहे वर्ल्ड बैंक की वेबसाइट पर भारत का गलत नक्शा दिखाया गया है, वहीं ट्रैवल गाइड बुक लोनली प्लेनेट तक में कश्मीर के हिस्से को पाकिस्तान का हिस्सा बताया गया है।