फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में पाकिस्तान से आता है अधिकतर ड्रग्स, 872 सजायाफ्ता ड्रग पैडलरों ने किया खुलासा

Thu, 01 Oct 2020 02:17 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
drugs
विज्ञापन
फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग सिंडिकेट की चल रही जांच के बीच एक सर्वे से पता चला कि अधिकतर ड्रग्स पाकिस्तान से भारत पहुंचती है। सर्वे में शामिल पंजाब, गुजरात और दिल्ली में एनडीपीएस कानून के तहत दोषी पाए गए 872 ड्रग पैडलरों में करीब 84 फीसदी ने माना कि भारत में ड्रग्स पड़ोसी मुल्कों खासकर पाकिस्तान से आता है।
विज्ञापन


5.05 फीसदी पैडलरों ने कहा कि नेपाल से ड्रग्स आता है, जबकि 4.24 प्रतिशत पैडलरों ने कहा कि अफगानिस्तान से भी ड्रग्स भारत आता है। जबकि 2.52 फीसदी ने कहा कि बांग्लादेश से कारोबार होता है। वहीं, 2.06 फीसदी पैडलरों ने कहा कि श्रीलंका से भी ड्रग्स भारत पहुंचता हैं। भारत में ड्रग्स सप्लाई करने का सबसे आसान प्लेटफार्म पब और बार होता है। रेस्टोरेंट, होटल, कालेज और विश्वविद्यालय, ड्रग पुनर्वास सेंटर और स्कूलों में भी धड़ल्ले से ड्रग्स की सप्लाई की जाती है। इस धंधे से वे 1000 गुना मुनाफा कमाते है।

पैडलरों ने कहा कि आकर्षक दिखाने वाले गाने युवाओं को ड्रग्स लेने के लिए उकसाते हैं। 79.36 फीसदी पैडलरों ने माना कि ड्रग्स को महिमामंडित कर परोसने वाली फिल्मों की वजह से भी युवाओं में ड्रग्स लेने का चलन बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें