फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी की सुरक्षा सुनिश्चित करे कोलकाता पुलिस: हाईकोर्ट

Thu, 01 Oct 2020 02:12 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
शमी-हसीन जहां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कलकत्ता हाईकोर्ट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। हसीन जहां पति शमी से अलग रह रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर कुछ लोगों की ओर से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं।

विज्ञापन


हसीन जहां के वकील आशीष चक्रवर्ती ने बताया कि शिकायत पर पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इसके बाद हसीन जहां ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। राज्य सरकार के वकील अमितेश बनर्जी ने हाईकोर्ट को बताया कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है और मामले की जांच चल रही है।


दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जस्टिस दिबांशु बसक ने कोलकाता पुलिस को क्रिकेटर की पत्नी की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही अदालत ने पुलिस को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है। अब इस मामले की चार सप्ताह बाद सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें