फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

कुलगौड़ को मिला है भारत के सबसे विकसित गांव का खिताब

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलगाम Updated Thu, 18 Oct 2018 08:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार की अंत्योदय योजना के अंतर्गत देश के सबसे विकसित गांव का खिताब मिला है कुलगौड़ को। विलेज रैंकिंग में 100 में से 94 अंक पाने वाला ये गांव कर्नाटक के बेलगाम जिले में स्थित है। गांव में रहने वाले सुभाष बेनाकप्पा वंतागोडी मूल रूप से किसान हैं। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  अपनी मन की बात में गांव का नाम भी बोलेंगे, किसे पता कि गांव के दौरे पर भी आएं।



गांव के बाकी लोगों की ही तरह वंतागोडी को भी उम्मीद नहीं थी कि कुलगौड़ को नेशनल अवॉर्ड मिलेगा। उनका कहना है कि उनको लगता था कि उन्हें सीएम की ओर से गांधी ग्राम अवॉर्ड मिलेगा। लेकिन उन्हें इस बात की कोई उम्मीद नहीं थी कि प्रधानमंत्री उन्हें दिल्ली में अवॉर्ड देंगे।  


घटप्रभा नदी के तट पर स्थित ये गांव साफ सुथरा और हरा भरा है। इसे बुनियादी ढांचा, वित्तीय समावेश, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत 47 पैरामीटर में उच्च स्कोर मिला है। इसके अलावा गांव में बेहद समृद्धि भी है। यहां अच्छी तरह से सुसज्जित ग्राम पंचायत का ऑफिस, दो नेशनल बैंक की ब्रांच, एक कोऑपरेशन बैंक, बीएसएनएल सेंटर, सरकारी प्राइमरी स्कूल, तीन प्राइवेट स्कूल, इलेक्ट्रिसिटी कस्टमर केयर सेंटर, पशु चिकित्सा अस्पताल और एटीएम भी है। 7 हजार लोगों की जनसंख्या वाले इस गांव में 5200 मतदाता हैं।


यहां का मुख्य व्यवसाय खेती है। 10वीं से आगे की पढ़ाई के लिए जो बच्चे दूर जाते हैं उनके लिए बस सर्विस भी है। गांव के पंचायत कार्यकारी अधिकारी का कहना है कि गांव वालों ने स्वच्छता अभियान को भी गंभीरता से लिया। लोग एक पीयूसी कॉलेज की भी मांग कर रहे हैं जो इन्हें अभी तक नहीं मिला है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next