फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GBD: डायबिटीज से भारत में 10-14 साल के बच्चों की सबसे अधिक मौत, ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज की रिपोर्ट में खुलासा

Fri, 07 Jul 2023 04:52 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विशेषज्ञों ने भारत समेत 204 देशों और क्षेत्रों में ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज (जीबीडी) 2019 के डाटा का उपयोग करके 1990 से 2019 तक बच्चों में डायबिटीज के मामलों, इससे जुड़ी मृत्यु दर और इसकी वजह से हुई विकलांगता के रुझानों का विश्लेषण किया।
विज्ञापन
डायबिटीज - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में 1990 से 2019 के दौरान बच्चों में सबसे अधिक डायबिटीज के मामले और मौतें देखी गईं। यह बात जर्नल ऑफ अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन नेटवर्क में प्रकाशित एक अध्ययन में सामने आई है। इसके मुताबिक, वैश्विक स्तर पर 2019 में बच्चों में डायबिटीज के 2,27,580 मामले मिले, जिनमें 5,390 की मौत हो गई। 1990 के बाद से ऐसे मामलों में 39.4 फीसदी की वृद्धि हुई।

विशेषज्ञों ने भारत समेत 204 देशों और क्षेत्रों में ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज (जीबीडी) 2019 के डाटा का उपयोग करके 1990 से 2019 तक बच्चों में डायबिटीज के मामलों, इससे जुड़ी मृत्यु दर और इसकी वजह से हुई विकलांगता के रुझानों का विश्लेषण किया। विश्लेषण में 14,49,897 बच्चों को शामिल किया गया। इनमें से 7,38,923 लड़के और 7,10,984 लड़कियां शामिल थीं। इन्हें सामाजिक आर्थिक सूचकांक (एसडीआई) पर स्कोर के आधार पर वर्गीकृत किया गया जो 1 से 0 तक होता है। इन्हें निम्न, निम्न-मध्यम, मध्यम, उच्च मध्यम और उच्च वर्ग में बांटा गया।

एक से चार वर्ष के बच्चों में सबसे कम डायबिटीज के मामलों में सबसे अधिक 52.06 फीसदी की वृद्धि 10 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों में दर्ज की गई। सबसे कम 30.52 फीसदी की वृद्धि एक से चार वर्ष की आयु के बच्चों में देखी गई। भारत में डायबिटीज की दर 1990 में 10.92  और 2019 में 11.68 थी। यह दर अन्य  देशों के मुकाबले सर्वाधिक थी।

वैश्विक स्तर पर मौतें घटीं, भारत में दर बढ़ी

विज्ञापन

अमेरिका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के अनुसार, डायबिटीज के प्रसार से यह स्पष्ट है कि किसी आबादी में कोई बीमारी कितनी जल्दी फैलती है। इसके साथ ही डायबिटीज से होने वाली मौतों की वैश्विक संख्या 1990 में 6,719 से 20 फीसदी कम होकर 2019 में 5,390 हो गई, जबकि भारत में इस बीमारी की वजह से बच्चों की मौत के आंकड़े में 1.86 फीसदी की वृद्धि हुई।

शहरी क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिक ज्यादा प्रभावित
एक हालिया अध्ययन से पता चला है कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के भारतीयों में से 11.5 फीसदी डायबिटीज से पीड़ित हैं। केंद्रीय परिवार और स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 2021 में 72 हजार से अधिक बुजुर्गों का सर्वेक्षण किया गया। इसमें 45 से 59 वर्ष (नौ फीसदी) की आयु वाले लोगों की तुलना में 60 वर्ष से ऊपर वरिष्ठ नागरिकों (14 फीसदी) में डायबिटीज अधिक पाई गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें