फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताड़ीघाट-जमानियां- सैयदराजा मार्गं बनेगा फोरलेन : मनोज सिन्हा

Mon, 24 Jul 2017 12:39 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
मनोज सिन्हा
विज्ञापन
गंगापार इलाके की भावना तीन समस्याओं से जुड़ी है पहला ताड़ीघाट मे गंगा पर बनने वालें पुल जो कार्य गति के अनुसार 3 वर्ष से पहले ही बन कर तैयार होने की स्थिति में है। दूसरी ताड़ीघाट बारा राजमार्ग की ज्वलंत समस्या जिसे राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में मान्यता भी मिल चुकी है। उस पर कार्य अक्टूबर माह में शुरू हो जाएगा। तथा तीसरी ताड़ीघाट जमानियां सैयदराजा राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन की स्वीकृति प्राप्त हुई है। उसका भी निर्माण जल्द ही शुरू हो जाएगा। उक्त बातें केंद्रीय रेल राज्य मंत्री,संचार मंत्री स्वतंत्र प्रभार मनोज सिन्हा ने जंगीपुर विधानसभा के सुहवल में रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष अवसर पर चलाए जा रहें वृक्षारोपण विशेष अभियान पर आयोजित एक जनसभा में कहीं।
विज्ञापन


समस्या विहिन देश के निर्माण के विषय पर उन्होंने कहा कि अभी यह संभव तो नही है पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समस्या विहिन भारत के निर्माण के प्रति भी प्रयास शुरू कर दिया है। उन्होंने गाजीपुर से कटरा जाने वाली ट्रेन के बारे में दुबारा बतातें हुए कहा कि नवरात्रि के पहले दिन वैष्णों माता धाम के लिए यहां से ट्रेन चलाई जाएगी। बांद्रा को जाने वाली ट्रेन को सप्ताह में 3 दिन व आनंद बिहार दिल्ली को जाने वाली सुहेलदेव एक्सप्रेस को 15 अगस्त से प्रतिदिन चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि विगत दिनों इफको के प्रबन्ध निदेशक यूएस अवस्थी से वार्ता हुईं जिसमे उन्होंने बताया कि नीम पर हमने शोध कराया है। उत्तम गुणवत्ता के आधार पर कृषि में उपयोग की जाने वाली नीम कोटेड यूरिया उपलब्ध है, जो रासायनिक गुणों पर पुरी तरह खरी है। नीम के अर्थशास्त्र को समझने की जरुरत है। जिससे साल मे थोड़ी मेहनत व प्रयास से 25 से 50 हजार प्रतिवर्ष की अतिरिक्त आय का स्रोत बन सकता है। कम जगह मे भी देश व प्रदेश के पर्यावरण संरक्षण के साथ अर्थोपार्जन मे पांच से दस नीम का पेड़ लगाया जा सकता है। श्री सिन्‍हा ने लोगों से आग्रह किया कि  राष्ट्रसम्प्रदा संरक्षण के प्रति समर्पित हो पेड़ लगवाए तथा उसके सुरक्षा के प्रति भी लोगो को चैतन्य किया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूरे दुनिया में पर्यावरण संतुलन बिगड़ा है बरसात भी समय से व पर्याप्त नहीं हो रही है। प्रकृति को कुप्रभाव से बचाने में वृक्षारोपण कर हमे प्रकृति संरक्षण में सहभागी बनना चाहिए। गुण विशेष से भरी उपयोगिता पर खरे नीम का पेड़ हमारे अर्थोपार्जन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता हैं। इस अवसर पर आयोजन के जिला संयोजक सच्चिदानंद राय ने समाज कल्याण, प्रकृति संरक्षण, राष्ट्रीय भावना के प्रबल पुंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धान्तों को विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें