फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: अनुराग ठाकुर प्रादेशिक सेना में कैप्टन बने, सरकार में रहते हुए ऐसा करने वाले पहले सांसद

Wed, 10 Mar 2021 05:16 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रादेशिक सेना में कैप्टन बने वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब
विज्ञापन

वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर बुधवार को प्रादेशिक सेना में नियमित कमीशन अधिकारी के तौर पर कैप्टन बन गए। प्रादेशिक सेना में नियमित कमीशन अधिकारी के तौर पर कैप्टन का पद पाने वाले वह पहले सांसद और मंत्री हैं, जो सेवा दे रहे हैं। उन्हें जुलाई 2016 में लेफ्टिनेंट के तौर पर प्रादेशिक सेना में कमीशन किया गया था। 

विज्ञापन






इस कार्यक्रम का एक वीडियो ट्विटर पर साझा करते हुए ठाकुर ने लिखा, 'मुझे प्रादेशिक सेना में जुलाई 2016 में लेफ्टिनेंट के तौर पर कमीशन किया गया था। आज मैं यह समाचार साझा करके सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि मुझे कैप्टन के पद पर प्रोन्नत किया गया है। मैं लोगों की सेवा और भारत माता के प्रति कर्तव्य के लिए हमेशा प्रतिबद्ध था और रहूंगा।'
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें