फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडित जसराज का अंतिम संस्कार आज, न्यू जर्सी से मुंबई लाया गया पार्थिव शरीर

Thu, 20 Aug 2020 02:31 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
पंडित जसराज (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रख्यात शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का पार्थिव शरीर बुधवार को अमेरिका के न्यू जर्सी से मुंबई लाया गया। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले के श्मशान में गुरुवार को राजकीय सम्मान के साथ होगा। संगीत के मेवाती घराने से ताल्लुक रखने वाले पंडित जसराज का हृदय गति रुक जाने से न्यू जर्सी स्थित आवास पर सोमवार को 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। 

विज्ञापन


उनके परिवार की ओर से जानकारी दी गई है कि पंडित जसराज के पार्थिव शरीर को गुरुवार को उनके वर्सोवा स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले के पवन हंस श्मशान भूमि पर किया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा और श्मशान लाने के बाद उनकी पार्थिव देह को गन सैल्यूट दिया जाएगा। गौरतलब है कि पंडित जसराज का पार्थिव शरीर बुधवार को ही मुंबई लाया गया है।

कोरोना वायरस महामारी की वजह से जब भारत में लॉकडाउन लागू किया गया था तब वह अमेरिका में थे। उन्होंने वहीं रुकने का फैसला किया। पंडित जसराज के परिवार में पत्नी मधुरा, बेटा शारंग देव पंडित और बेटी दुर्गा जसराज हैं। पिछले साल सितंबर में सौरमंडल में एक ग्रह का नाम उनके नाम पर रखा गया था। यह सम्मान पाने वाले वह पहले भारतीय कलाकार बने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें