फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलाव: जीवाश्म ईंधन की बजाय सौर ऊर्जा का अधिक इस्तेमाल, जलवायु परिवर्तन से लड़ने में जर्मनी बना मॉडल

Thu, 15 Aug 2024 04:43 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए जर्मनी के लोगों ने जीवाश्म ईंधन की बजाय सौर ऊर्जा का अधिक से अधिक इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। सौर ऊर्जा के उत्पादन के लिए लोगों ने अपने घरों की बालकनी तक में सोलर पैनल लगाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
जलवायु परिवर्तन के कारण 80 फीसदी किसान प्रभावित - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इन दिनों पूरे जर्मनी के यार्डों और बालकनी की रेलिंग पर सोलर पैनल लटकते दिख रहे हैं, जो सस्ते दामों और सरकार की ओर से सरल किए गए कड़े नियमों के कारण संभव हो पाया है। रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद जर्मनी में बिजली की कीमतें तेजी से बढ़ गई हैं और अब वे लगभग 25 यूरो सेंट प्रति किलोवाट तक पहुंच गई हैं। यह यूरोप में बिजली की सबसे महंगी दर है। यह भी एक कारण है, जिसकी वजह से जर्मनी में तेजी से सोलर पैनल का प्रसार हो रहा है।
विज्ञापन


बिजली कर्मचारी की जरूरत नहीं
रिपोर्ट के अनुसार, पूरे जर्मनी में लोग बिजलीकर्मी और भारी औजारों की जरूरत के बिना हल्के सोलर पैनल स्वयं ही लगा रहे हैं। राजधानी बर्लिन में सस्टनेबिलिटी (स्थिरता) के लिए आयोजित व्यापार मेले में एक ऐसा नया गैजेट तेजी से लोकप्रिय हुआ जो एक सोलर पैनल जितना छोटा था और उसे बालकनी के किनारे लगे तारों पर आसानी से लटका कर लगाया जा सकता है। फिर उसे दीवार के सॉकेट में प्लग करके सीधे अपने घर में सूरज से पैदा होने वाली ऊर्जा पहुंचाई जा सकती है। 

लैपटॉप, छोटा रेफ्रिजरेटर आसानी से चार्ज
प्रत्येक हल्के पैनल से एक लैपटॉप और छोटा रेफ्रिजरेटर चार्ज करने के लिए पर्याप्त बिजली मिलती है। जर्मनी में यह बड़ा परिवर्तन नया आकार ले रहा है। इससे हरित क्रांति को और बढ़ावा मिल रहा है। इस परिवर्तन का सबसे उल्लेखनीय पहलू यह है कि इसके लिए लोगों को कोई बड़ा निवेश करने की जरूरत नहीं होती। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए भी यह बेहद कारगर तरीका है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें