दूसरी खुराक देने के बाद टीके से दुष्प्रभावों से 167 लोगों की हुई मौत
केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि कोरोना वायरस टीके की दूसरी खुराक दिए जाने के बाद दुष्प्रभावों के चलते 167 लोगों की मौत हुई है। इनमें से सबसे अधिक मौतें केरल में हुई जहां इस कारण से 43 लोगों की जान गई। दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र (15) और तीसरे स्थान पर पश्चिम बंगाल (14) रहा। उन्होंने एक सवाल के जवाब में बताया कि अलावा मध्यप्रदेश और ओडिशा में 12-12 लोगों की मौत टीके के दुष्प्रभाव की वजह से हुई है।
पवार ने आगे कहा कि पात्र लाभार्थियों को एक करोड़ 53 लाख 26 हजार 714 एहतियाती खुराकें (बूस्टर खुराक) लगाई जा चुकी हैं। इनमें से 37 लाख 573 खुराकें स्वास्थ्यकर्मियों को, 48 लाख 84 हजार 424 खुराकें अग्रिम मोर्चे के कर्मचारियों को और 67 लाख 41 हजार 717 खुराकें स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित 60 वर्ष और इससे अधिक आयु के लोगों को दी गई हैं। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों के पास पर्याप्त कोरोना टीके उपलब्ध हैं।