फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में बसने की ख्वाहिश: 7306 पाकिस्तानी कर रहे भारतीय नागरिकता का इंतजार, 10 आवेदन चीन के भी 

Wed, 22 Dec 2021 02:27 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत की नागरिकता के लिए दुनिया भर से 10,653 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसमें से 7,306 आवेदन पाकिस्तान से हैं। 
 
विज्ञापन
नित्यानंद राय - फोटो : Rajya sabha
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के बहुत से नागरिक भारत में बसने की चाह रखते हैं। इसके लिए उन्होंने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन भी किया है। संसद में गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने एक सवाल के जवाब में आंकड़े पेश करते हुए बताया कि भारतीय नागरिकता के लिए आए करीब 70 प्रतिशत आवेदन पाकिस्तान से हैं। सांसद अब्दुल वहाब के सवाल का जवाब देते हुए गृह राज्य मंत्री ने बताया कि भारतीय नागरिकता के लिए 14 दिसंबर 2021 तक 10,653 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसमें से 7,306 आवेदन पाकिस्तान से हैं।  

विज्ञापन


इसके अलावा 1152 अफगान नागरिक भी भारतीय नागरिकता प्राप्त करना चाहते हैं। वहीं 428 लोगों के पास किसी देश की नागरिकता नहीं है। आवेदनों में 223 आवेदन श्रीलंका और अमेरिका, 189 नेपाल व 161 बांग्लादेश के लोगों ने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया है। वहीं 10 आवेदन चीन के भी हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें