पुणे जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार को 40 से अधिक पाकिस्तानी नागरिकों को भारतीय नागरिकता दी। पुणे के जिलाधिकारी नव किशोर राम ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘कुल 45 आवेदनों को बृहस्पतिवार को भारतीय नागरिकता के लिए मंजूरी दी गई। उनमें ज्यादातर आवेदन पाकिस्तानी नागिरकों के थे जबकि एक दो अफगानिस्तान और बांग्लादेश के नागरिकों के उन सभी को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई है।’’ पुणे जिले के अधिकारियों के अनुसार इनमें से कुछ आवेदक बहुत पहले भारत आ गए थे और वे कई सालों से पुणे में रह रहे थे। उनमें से कुछ तो 40 साल पहले भारत आए थे।