भारत समेत दुनियाभर के 300 से अधिक वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इसमें केंद्र सरकार द्वारा 21 जून यानी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से देशभर में शुरू फ्री नई टीकाकरण नीति का समर्थन किया है। शिक्षाविदों ने हस्ताक्षर किए गए पत्र में सरकार द्वारा उठाए गए फैसलों की सराहना भी की है।
हस्ताक्षर पत्र में सरकार की 21 जून से नई टीकाकरण नीति की सराहना, सभी नागरिकों से सहयोग की अपील
देश के प्रमुख राष्ट्रीय अनुसंधान संस्थानों, विश्वविद्यालयों समेत विदेशी विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों ने पत्र लिखा है। केंद्र सरकार द्वारा नई टीकाकरण नीति का समर्थन किया गया है। शिक्षाविदों ने शत-प्रतिशत लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य हासिल करने और कोविड-19 महामारी पर काबू पाने के लिए देश के सभी नागरिकों से सरकार का सहयोग करने की भी अपील की गई है।
प्रधानमंत्री को लिखे पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ,बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, आईआईटी, एम्स, आईआईएसआर, इग्नू और कई अन्य विश्वविद्यालयों के शोधकर्ता व शिक्षाविद शामिल हैं। इसके अलावा विदेशी विश्वविद्यालयों में बर्मिघम विश्वविद्यालय, नेब्रास्का मेडिकल सेंटर विश्वविद्यालय,यूएसए, कॉनकॉर्डिया विश्वविद्यालय,हार्वर्ड विश्वविद्यालय आदि के विशेषज्ञ भी शामिल हैं।