फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले 4 सालों में कर्नाटक में 20 RSS-BJP कार्यकर्ताओं की हत्या हुई: अमित शाह

Sun, 25 Feb 2018 04:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह - फोटो : ani
विज्ञापन

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में गुरुवार (25 जनवरी) को मैसूर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पिछले 4 सालों में कर्नाटक में 20 आरएसएस-बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या हुई और राज्य की सिद्धारमैया सरकार ने दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं की।  

विज्ञापन



उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कार्यकर्ताओं और मतदाताओं पर जोश भरते हुए भरोसा दिलाया कि कर्नाटक में बीजेपी की सरकार बनने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी ने सरकार बदलने के लिए परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की है, हम महिलाओं और युवाओं के जीवन में बदलाव लाएंगे। 


गौरतलब है कि कर्नाटक में इसी साल चुनाव होने हैं। मौजूदा समय में यहां कांग्रेस की सरकार है और यहां के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया है। साल 2013 में कांग्रेस ने 121 सीटें जीतकर बीजेपी से सत्ता छीन ली थी। बीजेपी की हार की बड़ी वजह बीएस येदुरप्पा की बगावत भी रही है जो उस समय बीजेपी के मुख्यमंत्री भी रह चुके थे। लेकिन भ्रष्टचार के मुद्दे पर उन्हें हटा दिया गया था। लेकिन इस बार फिर से उन्हें सीएम पद का दावेदार घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें