भारत 2020 तक विश्व का सबसे युवा देश बनने की राह पर है | जाहिर है ऐसे में ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसरों को खोजना भी भारत की प्राथमिकता होगी | भारत के शिक्षित युवाओं के बेरोजगार होने की वजह उनमें प्रतिभा की कमी होना नहीं है बल्कि उनका नौकरी-उन्मुख पाठ्यक्रम तथा कौशल प्रशिक्षण में पीछे रहना है |
आज भी कई ऐसे क्षेत्र हैं जिनमें नौकरियां तो हैं पर लोगों में जानकारी की कमी है | एयर कंडीशनिंग और रेफ्रिजेरेशन एक ऐसा ही क्षेत्र है | एक अनुमान के मुताबिक, इस क्षेत्र में 2 लाख से अधिक प्रशिक्षित लोगो की आवश्यक्ता है |
क्या आपने कभी सोचा है की गर्मी आने पर जब आप अपने पुराने एसी की सर्विस करवाने या नया एसी लगवाने के लिए तकनीशियन को बुलाते है तो क्यों वो आपसे ज्यादा पैसे लेता है या कई बार आने से इंकार क्यों कर देता है? इसकी प्रमुख वजह है इस क्षेत्र में तकनीकि जानकारों की कमी | यह भी खेदपूर्ण है की नेशनल स्किल डेवपलमेंट काउंसिल ने एसी और रेफ्रिजेरेशन क्षेत्र के लिए एक अलग सेक्टर स्किल कॉउन्सिल का गठन नहीं किया है |
ऐसे में इस क्षेत्र में स्किल गैप को को पूरा करने के लिए इसरे (ISHRAE) शॉर्ट टर्म कोर्स के जरिये कौशल प्रशिक्षण देता है | इसरे हीटिंग, वेंटिलेशन, एसी, और रेफ्रिजेरेशन के क्षेत्र में एक अग्रणी टेक्निकल सोसाइटी है | इसरे इंस्टिट्यूट ऑफ एक्सीलेंस (IIE) एसी और रेफ्रिजेरेशन के क्षेत्र में लम्बे समय से प्रशिक्षण दे रहा है|
इसरे अपने सर्टिफाइड प्रोफेशनल प्रोग्राम (ICP) के जरिये पेशेवरों को और एंट्री लेवल प्रोग्राम के जरिये इस क्षेत्र में नए छात्रों को ट्रेनिंग देकर एक सफल करियर बनाने में मदद करता है |
जहाँ इसरे के सर्टिफाइड प्रोफेशनल प्रोग्राम से छात्र 'क्लीनरूम सर्टिफिकेशन', 'एयर-कंडीशनिंग डिजाइन', और 'एयर-कंडीशनिंग सर्विस एवं कमीशनिंग' में ट्रेनिंग ले सकते हैं वहीं इसरे इंस्टिट्यूट ऑफ एक्सीलेंस से 4 महीने का एडवांस्ड इंजीनियरिंग डिप्लोमा भी कर सकते हैं |
इसरे से कोर्स करने का सबसे बड़ा फायदा यह है की आपको नौकरी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा| इसरे प्रत्येक साल जॉब जंक्शन प्रोग्राम आयोजित करता है ताकि इसके छात्रों को नौकरी पाने का पूर्ण अवसर मिल सकें | जॉब जंक्शन प्रोग्राम में नियोक्ता नौकरी देने के लिए छात्रों से सीधा संपर्क करते हैं |