फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिजोरम में 150 लोग स्क्रब टाइफस बीमारी से पीड़ित पाए गए

Wed, 16 Jan 2019 02:07 PM IST
अजय सिंह भाषा, आइजोल
विज्ञापन
स्क्रब टाइफस
विज्ञापन

मिजोरम के सरछिप जिले के थेन्जॉल कस्बे में कम से कम 152 लोग 'स्क्रब टाइफस' बीमारी से पीड़ित पाए गए हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 'स्क्रब टाइफस' को 'बुश टाइफस' भी कहा जाता है जो ऑरेंटिया सुसुगामुशी नाम के कीटाणु की वजह से होती है। इसके सामान्य लक्षणों में बुखार, सिर दर्द, बदन दर्द और कभी-कभी शरीर पर चकत्ते होना है।

अधिकारियों ने कहा कि यह बीमारी बीते साल नवंबर में फैलनी शुरू हुई थी।

उन्होंने कहा कि राज्य एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. पछुऑ ललमलसावमा और विशेषज्ञों की एक टीम ने थेन्जॉल का दौरा किया है। वहां जीवाणु से प्रभावित संदिग्ध लोगों और मरीजों के लिये मुफ्त क्लीनिक खोला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थेन्जॉल कस्बा राजधानी आइजोल से 90 किलोमीटर दूर है।

उन्होंने कहा कि स्क्रब टाइफस से 2018 में थेन्जॉल में दो लोगों की मौत हुई है।

अधिकारी ने कहा कि 2012 से अब तक इस बीमारी से 50 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2,000 से ज्यादा लोग इससे पीड़ित हुए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें