फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र के अकोला में सामाजिक समारोह में जहरीला खाना खाकर 100 से ज्यादा लोग बीमार

Mon, 15 Apr 2019 11:51 AM IST
आसिम खान भाषा, अकोला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

महाराष्ट्र के अकोला जिले में एक सामाजिक समारोह में विषाक्त भोजन करने के बाद कम से कम 107 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा कि यह घटना जिले के हिंगानी के भीमटेकड़ी में रविवार को बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती मनाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुई।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘लोगों ने चक्कर आने की शिकायत की और उनमें से कई को उल्टी हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। कम से कम 107 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।’
उन्होंने बताया कि उनमें से कई की हालत स्थिर हैं और कई को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अधिकारी ने कहा कि दहीहांडा पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और समारोह से खाद्य पदार्थों के नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें