फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: NIA ने बढ़ाया जांच का दायरा, कई बड़े अलगाववादी नेता रडार पर

Wed, 26 Jul 2017 11:13 AM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
NIA
विज्ञापन
कश्मीर में सीनियर अधिकारियों का मानना है कि अलगाववादियों पर कार्रवाई से सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक NIA बड़े अलगाववादी नेताओं से पूछताछ कर सकती है। अलगाववादी नेताओं को जल्द नोटिस भेजकर NIA पूछताछ करेगी और जांच में शामिल होने के लिए कहेगी।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक हवाला लेनदेन और मनी एक्सचेंज पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पैसे का गलत ढंग से किये जा रहे प्रयोग और आतंकी गतिविधियों के लिए फंडिग का भी खुलासा किया जायेगा NIA चाहती है कि वो आतंकी फंडिग से जुड़े मामलों की गहराई से जांच करे। सूत्रों का दावा है कि NIA ने कई पत्थरबाजों, पब्लिक प्रॉपर्टी को नष्ट करने वाले लोगों और स्कूल जलाने वाले लोगों को चिन्हित किया है और अलगाववादी नेताओं के असमाजिक तत्वों से जुड़े लिंक भी पता लगे हैं। 

मंगलवार को 7 हुर्रियत नेताओं को 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।  NIA ने कोर्ट में कहा था कि ये नेता कश्मीर में अशांति फैलाने का कारण हैं। NIA ने कहा कि उनके पास जानकारी है कि जमात उद दावा और अलगाववादी नेता, जिसमें हुर्रियत भी शामिल हैं, आतंकी फंडिंग के लिए साथ मिलकर काम कर रहे हैं। दूसरी ओर, विपक्ष के वकील ने एनआईए की याचिका का विरोध किया और कहा कि उन्हें झूठा फंसाया जा रहा है। उन पर आरोप है कि वे देश के लिए खतरा हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें