फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये दान करेंगे प्रमुख कथावाचक मोरारी बापू

Tue, 28 Jul 2020 08:09 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भावनगर
विज्ञापन
मोरारी बापू
विज्ञापन

राममंदिर में रामलला के मंदिर के निर्माण के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। अगले महीने पांच अगस्त को इसका शिलान्यास किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत, लाल कृष्ण आडवाणी समेत कई नेता शामिल होंगे।

विज्ञापन



रामलला मंदिर के निर्माण के लिए प्रसिद्ध कथा वाचक मोरारी बापू ने पांच करोड़ रुपये दान करने का एलान किया है। इसके अलावा विश्व हिंदू परिषद ने बताया कि रामलला मंदिर के लिए देश के समस्त हिंदूओं से पैसे इकट्ठा किए जाएंगे। 



भावनगर के तलगाजरडा में डिजिटल माध्यम से रामकथा करने वाले संत मोरारी बापू ने अपनी व्यासपीठ से रामलला मंदिर को बनाने में पांच करोड़ रुपये देने का एलान किया। मोरारी बापू ने कहा कि सबसे पहले राम जन्मभूमि के लिए यहां पांच करोड़ भेजे जाएंगे, जो प्रभु श्री राम के चरण में एक तुलसीपत्र के रूप में भेंट होगी।
विज्ञापन


मोरारी बापू ने रामकथा का वाचन करते हुए यह भी कहा कि चित्रकूट धाम तलगाजरडा में स्थित हमारे आश्रम की तरफ से राम जन्मभूमि के लिए पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। साथ ही जो भी श्रोता भगवान श्रीराम के भक्त हैं और रामलला के मंदिर के लिए दान करना चाहते हैं उनकी तरफ से पांच करोड़ रुपये का दान किया जाएगा।

इसके अलावा विश्व हिंदू परिषद ने जानकारी दी कि वो राम मंदिर निर्माण के लिए हर गांव और हर शहर में दानपात्र लेकर जाएगी और लोगों से चंदा इकट्ठा करेगी ताकि राम मंदिर निर्माण जनभागीदारी से हो और सभी हिंदूूओं का इसमें पैसा लगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें