फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हफ्ते की देरी से आएगा मानसून, 7 जून को पहुंचेगा केरल

Sun, 15 May 2016 12:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एक हफ्ते देरी से आएगा मानसून - फोटो : pti
विज्ञापन
मौसम की भविष्यवाणी करने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा था कि केरल में मानसून सामान्य से दो से तीन दिन पहले यानी 28 से 30 मई के बीच आ जाएगा। इस तरह से मानसून केरल में एक जून को पहुंचने वाला था, लेकिन मौसम विभाग ने कहा है कि केरल में अब मानसून एक हफ्ते देरी से यानी 7 जून को आएगा।
विज्ञापन

Monsoon onset over Kerala this year is likely to be slightly delayed. The southwest monsoon is likely to set over Kerala on 7th June: IMD— ANI (@ANI_news) May 15, 2016

हालांकि, मौसम विभाग ने कहा है कि मानसून करीब 5 दिन आगे-पीछे आए तो इसे देरी नही कहेंगे, इसलिए 7 जून को मानसून के आने को देरी नहीं कहना चाहिए। इससे पहले मौसम विभाग ने मानसून के 1 जुलाई को नई दिल्ली और 12 जुलाई को जैसलमेर पहुंचने की संभावना जताई थी। कोलकाता में मानसून की बारिश 10 जून से और मुंबई में 12 जून से होने की संभावना जताई गई थी।
विज्ञापन


फिलहाल मौसम के जो हालात हैं वे अच्छे मानसून के संकेत दे रहे हैं। इसकी शुरुआत भी धमाकेदार होने की उम्मीद जताई गई है। देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप बरकरार है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में पारा 45.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। राजस्थान के कई शहरों में पारा 44 डिग्री के आसपास रहा।

राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश के तमाम शहरों में भी तापमान 40 से ऊपर रहा। यूपी के बांदा में तापमान 44.4 दर्ज किया गया जबकि हरियाणा के हिसार में तापमान 44.3 डिग्री रहा।

पश्चिमी यूपी में कुछ जगह बारिश की सूचना है। दिल्ली में पारा 43 डिग्री दर्ज किया गया। पश्चिम बंगाल को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। लेकिन बिजली गिरने से यहां कई लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें