फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather updates: पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में हालात अभी मानसून के अनुकूल नहीं

Thu, 17 Jun 2021 02:41 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

आईएमडी ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में वर्तमान चक्रवातीय स्थिति के कारण मानसून उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों में अगले पांच दिनों में धीरे-धीरे पहुंच सकता है।
विज्ञापन
बूंदाबांदी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून के राजस्थान, गुजरात के शेष हिस्से, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली तक पहुंचने के लिए वायुमंडल संबंधी स्थितियां अब भी अनुकूल नहीं हैं। बुधवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि चक्रवातीय सर्कुलेशन पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में बना हुआ है और वहां पश्चिमी विक्षोभ की भी स्थिति है। आईएमडी के महानिदेशक एम. महापात्रा ने कहा कि ये स्थितियां मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल नहीं हैं।

विज्ञापन


आईएमडी के अनुसार, मानसून के राजस्थान, गुजरात के शेष हिस्से, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली पहुंचने के लिए वायुमंडलीय स्थिति अनुकूल नहीं है। फिलहाल मानसून की उत्तरी सीमा दीव, सूरत, नंदुरबार, भोपाल, नौगोंग, हमीरपुर, बाराबंकी, बरेली, सहारनपुर, अंबाला और अमृतसर से गुजर रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच कम 34.2 व  न्यूनतम तापमान सामान्य से दो कम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और हल्की फुहारें दर्ज हुई। हालांकि, काफी देर तक बादल मंडराने के बाद दिल्ली के आसमान में सूरज देवता कड़े तेवरों के साथ निकल आए। 
विज्ञापन


इससे शाम के समय लोगों को हल्की गर्मी का भी एहसास हुआ। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 77 व न्यूनतम 55 फीसदी रहा। दिल्ली के विभिन्न इलाकों में शामिल पालम में अधिकतम तापमान 33.9, लोदी रोड में 34.4, आया नगर में 34.5 व गुरुग्राम में 34.5 व नोएडा में 33.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले तीन दिनों तक दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना भी जताई जा रही है, लेकिन बीच-बीच में धूप की वजह से मौसम का  मजा खराब भी हो सकता है। 

बदलते मौसम के बीच बुधवार को दिल्ली से बेहतर एनसीआर के शहरों की हवा संतोषजनक श्रेणी के साथ दर्ज की गई। जबकि दिल्ली की हवा औसत श्रेणी में रही। अगले 24 घंटे में भी इसमें बदलाव की संभावना नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें