महाराष्ट्र के दक्षिण कोंकण क्षेत्र से मानसून आ गया है। मौसम विभाग मुंबई के डीडीजी ने कहा कि मानसून की बारिश महाराष्ट्र में आ चुका है। उन्होंने कहा कि अगले चार दिन पूर्व मानसून के पक्ष में हैं। 9-10 जून तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन
मुंबई के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से मानसून के महाराष्ट्र में प्रवेश करने की जानकारी मिली। मौसम विज्ञान केंद्र के उप महानिदेशक ने कहा कि मानूसन की बारिश 6 जून को दक्षिणी कोंकण क्षेत्र से प्रवेश कर महाराष्ट्र में पहुंच गई है। यह दिन में रत्नागिरी और सोलापुर तक पहुंच जाएगी।
उन्होंने कहा कि आने वाले चार दिन महाराष्ट्र में मानसून के लिए बहुत ही अनुकूल हैं। उम्मीद है कि 9-10 जून तक यह मुंबई पहुंच जाएगा।
वहीं हैदराबाद मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि तेलंगाना में पूर्व मानसून आ गया है। जिसके चलते पिछले वर्ष इस वर्ष अधिक वर्षा की उम्मीद है।
हैदाराबाद मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक स्रावनी ने कहा कि 30 मई से पहले ही मानसून दक्षिणी क्षेत्र के केरल से शुरू हो गया है। यह बहुत तेजी से महाराष्ट्र की ओर गया है। तेलंगाना में पिछले दो दिनों में भारी बारिश भी हुई है।
विज्ञापन
वहीं बुधवार को मुंबई के कई इलाकों जैसे दादर, चेंबूर, कांदिवली, गोरेगांव, बोरिवली आदि में भारी बारिश हुई।
पूर्व मानसून से हुई बारिश से गर्मी से परेशान लोगों को काफी हद तक आराम मिला है। आंकड़ों के अनुसार ब्रिहनमुंबई मुंसिपल कॉपरेशन, दादर और कांदिवली क्षेत्र में 4 मिमी बारिश हुई है।