फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NDA Meet: 'ब्रेकिंग न्यूज से देश नहीं चलेगा', मंत्रिपरिषद की शपथ ग्रहण से पहले पीएम मोदी की साथियों को नसीहत

Fri, 07 Jun 2024 02:34 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

NDA Meet: पीएम मोदी ने कहा कि लोकतंत्र हमें सबका सम्मान करना सिखाती है। विपक्ष के भी जो सांसद जीत कर करके आए हैं उनको भी बधाई। आशा है नए सदन में डिबेट की कमी खलेगी नहीं। हमारे विपक्षी साथी भी राष्ट्रहित की नीयत के साथ सदन में आएंगे। पीएम ने एनडीए सांसदों को सलाह दी कि वे ब्रेकिंग न्यूज का शिकार ना हों।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का नेता चुने जाने के बाद अपने सांसदों को भी नसीहत दी है। पुराने संसद के सेट्रल हॉल में एनडीए के नवनिर्वाचित सांसदों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ब्रेकिंग न्यूज के आधार पर यह देश नहीं चलेगा, यह मानकर चलिए। पीएम ने कहा कि हमारे सहयोगी दलों के जो नेता हैं वे बहुत अनुभवी हैं, उनके अनुभव और सलाह के आधार पर सरकार अपना काम जारी रखेगी। उन्होंने सांसदों को नसीहत देते हुए कहा कि ब्रेकिंग न्यूज का शिकार ना बनें। यह देश ब्रेकिंग न्यूज के आधार पर नहीं चलेगा।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे लिए यह संतोष की बात है। हम कमिटमेंट के साथ काम करते हैं। 10 साल में हमने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। चार करोड़ गरीबों को घर दिया गया है। तीन करोड़ नए घर बनाने का संकल्प है। 70 वर्ष से ऊपर के लोगों को मुफ्त इलाज की व्यवस्था। मुद्रा योजना के तहत कारोबारियों को लोन देने की योजना है। उसके प्रति हम प्रतिबद्ध हैं। उसे पूरा करने के लिए हम कोई कमी नहीं रखेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि सेविंग कैसे बढ़े उसके लिए हम क्या कर सकते हैं उस पर ध्यान देकर हम आने वाले दिनों में काम करें। पंचायत से पार्लियामेंट तक महिलाओं की भागीदारी बढ़े यह हमारा कमिटमेंट है। आने वाले समय में हमारी माताएं-बहनें देश का नतृत्व करते हुए दिखाई देंगीं। पीएम मोदी ने कहा कि मैं भारतीय लोगों की ऐसी पहचान बनाना चाहता हूं कि पूरी दुनिया के लोग उनसे एक बार जरूर मिलना चाहें। उनका सम्मान करें।

पीएम ने कहा, "हम कॉम्पिटिटिव कॉपरेटिव फेडरलिज्म के लेकर आगे बढ़ेंगे। हम अच्छा करने की प्रतिस्पर्धा करें। हम उस दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं। यह बड़े फैसलों और तेज विकास का कार्यकाल है। हम बिना समय गंवाए पांच नंबर की इकोनॉमी से तीन नंबर की इकोनॉमी बनना चाहते हैं।"
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि लोकतंत्र हमें सबका सम्मान करना सिखाती है। विपक्ष के भी जो सांसद जीत कर करके आए हैं उनको भी बधाई। आशा है नए सदन में डिबेट की कमी खलेगी नहीं। हमारे विपक्षी साथी भी राष्ट्रहित की नीयत के साथ सदन में आएंगे। सदन को समृद्धि देने में वे कुछ ना कुछ योगदान देंगे। 24 का जनादेश एक बात को बार-बार मजबूती दे रहा है कि देश को आज के वातावरण में सिर्फ और सिर्फ एनडीए पर ही भरोसा है।

पीएम मोदी ने कहा कि देश को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए सबका प्रयास का मंत्र चरितार्थ करके देखा है। पीएम ने कहा कि हमने पिछले 10 साल में जो किया वह तो सिर्फ ट्रेलर है। अगले 10 साल में हम गुड गवर्नेंस, विकास, लोगों के जीवन में क्वालिटी ऑफ लाइफ और सामान्य मानवी के जीवन में खासकर मध्यम और उच्च मध्यम वर्ग के जीवन में सरकार का कम से कम दखल हो इस दिशा में काम करेंगे। यह मेरा सपना रहा है। सब मिल करके विकसित भारत के सपने को साकार करके रहेंगे।

पीएम ने कहा, "मैं अगर विस्तार से कहूं तो सदन में किसी दल का कोई भी जनप्रतिनिधि होगा मेरे लिए सब बराबर है। मैं सबका प्रयास की बात करता हूं तो मैं सदन में भी हमारे लिए सब बराबर है। ये भी एक भाव है जिसके कारण 30 साल से एनडीए अलायंस बढ़ा है। अपना पराया कुछ नहीं है। हमने 2024 में जिस टीम भावना से काम किया है। ग्रास रूट लेवल पर सबने मिलकर काम किया है। उसी ने हमें ऑर्गेनिक अलायंस बनने का समार्थ्य दिया है। जहां कम वहां हम यह हर कार्यकर्ता ने जीकर दिखाया है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें