मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में सोमवार की रात 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तरा से धूल भरी आंधी चल सकती है। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करने वाले एक पश्चिमी विक्षोभ की भविष्यवाणी 4 और 5 मई को की गई है।
भीषण गर्मी के बाद इन दिनों दिल्ली-एनसीआर में तापमान कम होने से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अब तेज धूल भरी आंधी चलने से लोगों की परेशानी बढ़ सकती हैं। विभाग का कहना है कि पश्चिमी राजस्थान में तेज रेत या धूल भरी आंधी उठ रही है। इसका कुछ हिस्सा दक्षिण हरियाणा पहुंच चुका है। यह रेत और धूल भरी आंधी धीरे-धीरे दिल्ली-एनसीआर में भी पहुंचेगी। इससे मौसम में गर्मी बढ़ने का भी अनुमान है।
विज्ञापन
दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह साल के इस समय के लिए सामान्य से दो डिग्री अधिक है। राष्ट्रीय राजधानी में पुरवाई हवा चलने से रविवार को पारा गिरकर 40.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था।
मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में सोमवार की रात 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तरा से धूल भरी आंधी चल सकती है। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करने वाले एक पश्चिमी विक्षोभ की भविष्यवाणी 4 और 5 मई को की गई है। दिल्ली में कम से कम दो-तीन दिनों तक कोई लू चलने की संभावना नहीं है। दिल्ली में छह मई तक पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक बीकानेर, जोधपुर व जयपुर संभाग के जिलों में अगले 48 घंटों के दौरान 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से धूल भरी तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं कई इलाकों में बादलों की गर्जना के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने व अचानक तेज हवाएं चल सकती हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के प्रवक्ता के अनुसार तापमान में सोमवार से 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने से गर्म हवाओं से अगले चार-पांच दिनों में राहत मिलने की उम्मीद है। रविवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान बीकानेर में 47.1 डिग्री दर्ज किया गया।
यूपी में सोमवार को प्रदेश के फिरोजाबाद, हमीरपुर, जालौन, मैनपुरी और महोबा समेत अनेक हिस्सों में तेज आंधी आने और हल्की बदली छाने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। लखनऊ स्थित मौसम केंद्र ने आगामी 4 मई तक राज्य के विभिन्न जिलों में धूल भरी आंधी चलने का अनुमान व्यक्त किया है।