फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: केरल में 28 मई तक दस्तक देगा मानसून

Fri, 13 May 2016 10:05 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • मौसम की भविष्यवाणी करने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट का दावा
  • 1 जुलाई को दिल्ली और 12 जुलाई को जैसलमेर पहुंचने की उम्मीद
विज्ञापन
बारिश - फोटो : pti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम की भविष्यवाणी करने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि केरल में मानसून सामान्य से दो से तीन दिन पहले यानी 28 से 30 मई के बीच आ जाएगा। आमतौर पर केरल में मानसून 1 जून को आता है।
विज्ञापन


मौसम के मौजूदा हालात बेहतर मानसून की ओर इशारा कर रहे हैं। मौसम विभाग और सरकार की तरफ से भी बेहतर मानसून का अनुमान व्यक्त किया गया है। मानसून 1 जुलाई को नई दिल्ली और 12 जुलाई को जैसलमेर पहुंचने की संभावना है। कोलकाता में मानसून की बारिश 10 जून से और मुंबई में 12 जून से होने की संभावना जताई गई है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून 18 से 20 मई को अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह पहुंचेगा। इसके 28 से 30 मई तक केरल पहुंचने की संभावना है। इसके बाद मानसून देश के अन्य हिस्सों में पहुंचेगा। स्काईमेट के मुताबिक, फिलहाल मौसम के जो हालात हैं वे अच्छे मानसून के संकेत दे रहे हैं। इसकी शुरुआत भी धमाकेदार होने की उम्मीद जताई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल गर्मी से निजात नहीं 

गर्मी - फोटो : अमर उजाला
देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप बरकरार है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में पारा 45.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। राजस्थान के कई शहरों में पारा 44 डिग्री के आसपास रहा।

राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश के तमाम शहरों में भी तापमान 40 से ऊपर रहा। यूपी के बांदा में तापमान 44.4 दर्ज किया गया जबकि हरियाणा के हिसार में तापमान 44.3 डिग्री रहा।

पश्चिमी यूपी में कुछ जगह बारिश की सूचना है। दिल्ली में पारा 43 डिग्री दर्ज किया गया। पश्चिम बंगाल को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। लेकिन बिजली गिरने से यहां कई लोगों की जान चली गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें