फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Session: NDA संसदीय दल की बैठकों का बदलेगा नाम, अब 'मंगल मिलन' के नाम से होंगी मीटिंग; जानें वजह

Fri, 17 Jul 2026 08:04 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई, नई दिल्ली

सार

संसद के मानसून सत्र के दौरान होने वाली एनडीए संसदीय दल की बैठकों को अब नया नाम दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, अब इन बैठकों को 'मंगल मिलन' कहा जाएगा। नई व्यवस्था के तहत पहली बैठक 21 जुलाई को संसद भवन परिसर में होगी।
 
विज्ञापन
एनडीए की बैठक - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की संसदीय दल की बैठकों को अब 'मंगल मिलन' के नाम से जाना जाएगा। सूत्रों के अनुसार, चूंकि ये बैठकें आमतौर पर मंगलवार को होती हैं, इसलिए इन्हें यह नया नाम दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत पहली 'मंगल मिलन' बैठक 21 जुलाई को संसद भवन परिसर में होगी। यह बैठक संसद के मानसून सत्र शुरू होने के एक दिन बाद आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


एक सूत्र ने कहा, "21 जुलाई की बैठक से एनडीए संसदीय दल की बैठक को अब 'मंगल मिलन' के नाम से जाना जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, इस नाम परिवर्तन पर केंद्रीय मंत्रिमंडल की पिछली बैठक में भी चर्चा हुई थी। बैठक के दौरान मंत्रियों को अनौपचारिक रूप से इस बदलाव की जानकारी दी गई थी। इस बीच, संसद के मानसून सत्र से पहले सरकार ने 19 जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

एनसीपीआई भी होगी शामिल?
सूत्रों ने बताया कि यदि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला राष्ट्रीय सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) को औपचारिक मान्यता दे देते हैं, तो उसके फ्लोर नेताओं को भी सर्वदलीय बैठक में शामिल होने का निमंत्रण दिया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) छोड़कर एनसीपीआई में शामिल हुए लोकसभा सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय और काकोली घोष दस्तीदार क्रमश: पार्टी के फ्लोर लीडर और मुख्य सचेतक (चीफ व्हिप) हो सकते हैं।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के इन दोनों सांसदों ने पिछले महीने 18 अन्य सांसदों के साथ टीएमसी नेतृत्व के खिलाफ बगावत की थी और बाद में एनसीपीआई में शामिल होने की घोषणा की थी। सोमवार को उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर लोकसभा में पार्टी के 20 सांसदों के लिए बैठने की व्यवस्था पर चर्चा की।

सूत्रों के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष के साथ बैठक में एनसीपीआई नेताओं ने नए संसद भवन में पार्टी कार्यालय आवंटित करने का मुद्दा भी उठाया। एनसीपीआई में शामिल सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को बताया है कि उन्होंने सुदीप बंद्योपाध्याय को फ्लोर लीडर, शताब्दी रॉय को उपनेता और काकोली घोष दस्तीदार को मुख्य सचेतक नियुक्त किया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें