फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Session: जनसंख्या पर लगाम लगाने के लिए केंद्र लाएगा बिल? रवि किशन ने की ये मांग

Fri, 22 Jul 2022 12:49 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रवि किशन ने कहा, जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए यह बिल बहुत जरूरी है, जिस तरह से जनसंख्या बढ़ रही है, उस तरह से हम जनसंख्या विस्फोट की तरफ बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा सांसद रवि किशन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनसंख्या नियंत्रण पर लगाम लगाने के लिए केंद्र संसद में बिल ला सकता है। इसको लेकर भाजपा सांसद रवि किशन विपक्ष के समर्थन की अपील की है। भाजपा सांसद ने कहा कि हम विश्व गुरू तभी बन सकते हैं, जब जनसंख्या नियंत्रण विधेयक लाया जाएगा। 

विज्ञापन


रवि किशन ने कहा, जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए यह बिल बहुत जरूरी है, जिस तरह से जनसंख्या बढ़ रही है, उस तरह से हम जनसंख्या विस्फोट की तरफ बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं विपक्ष से अनुरोध करता हूं कि मुझे विधेयक पेश करने दें और सुनें कि मैं यह बिल क्यों पेश करना चाहता हूं। 

यह विकास का बिल 
रवि किशन ने इस बिल को विकास का बिल कहा। उन्होंने कहा, जिस दिन यह बिल पेश होगा, हम विश्व गुरू बनने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। मैं इस बिल को सिर्फ विकास के पहलू से देख रहा हूं न कि जाति या धर्म के पहलू से। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें