फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parliament : केंद्रीय बलों में 84 हजार से ज्यादा पद खाली, केंद्र ने लोकसभा में बताया दिसंबर 2023 तक भरे जाएंगे

Thu, 28 Jul 2022 06:57 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

Monsoon Session : केंद्र सरकार (Central Government) के विभिन्न विभागों में आठ साल में 7.22 लाख को नौकरियां दी गईं। केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह (Jitendra Singh) ने बुधवार को लोकसभा (Lok Sabha) में बताया कि इस दौरान 22.05 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने आवेदन दिया था।
विज्ञापन
संसद भवन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Monsoon Session : केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में 84 हजार से ज्यादा पद (Post) खाली पड़े हैं। इन्हें अगले साल दिसंबर तक भरा जाएगा। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) ने लोकसभा (Lok Sabha) में एक लिखित उत्तर में बताया, इन बलों में स्वीकृत पदों की संख्या 10,05,779 है, जिसमें से 84,405 रिक्त हैं।

विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) के 25,271 पदों (Posts) को भरने के लिए परीक्षा (Exam) पहले ही आयोजित की जा चुकी है। भाजपा सांसद अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal) के सवाल पर मंत्री ने कहा, सरकार ने सीएपीएफ (CAPF) में तेजी से भर्तियां करने की दिशा में कई कदम उठाए हैं।

पांच साल में 60 लाख नए रोजगार के अवसर
रोजगार (Employment) सृजन के साथ-साथ इसमें सुधार करना सरकार की प्राथमिकता (priority) है। बजट में पांच साल के लिए 1.97 लाख करोड़ रुपये के साथ पीएलआई योजनाएं शुरू कीं। इनसे 60 लाख नए रोजगार सृजित होंगे। -जितेंद्र सिंह, केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री
विज्ञापन


आठ साल में 7.22 लाख को मिली सरकारी नौकरी, 22.05 करोड़ से ज्यादा मिले आवेदन
केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में आठ साल में 7.22 लाख को नौकरियां दी गईं। केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को लोकसभा में बताया कि इस दौरान 22.05 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने आवेदन दिया था।  

  • केंद्रीय मंत्री ने बताया कि साल 2015-2016 में 1,11,807, साल 2016-2017 में 1,01,333 और 2017-2018 में 76,147 लोगों को नियुक्ति दी गई। इसी तरह साल 2018-2019 में 38,100, 2019-2020 में 1,47,096, 2020-2021 में 78,555 और 2021-2022 में 38,850 नियुक्ति की गईं। इस दौरान कुल 22,05,99,238 आवेदन प्राप्त हुए।
  • केंद्रीय मंत्री ने कहा, केंद्र सरकार के विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

अग्निपथ योजना में नौसेना को मिले 5.62 लाख आवेदन
अग्निपथ सैन्य भर्ती योजना (Agneepath Scheme) के तहत नौसेना को बुधवार तक 5.62 लाख आवेदन मिले हैं। नौसेना ने दो जुलाई को इस योजना के तहत भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्वीट किया, 27 जुलाई सुबह नौ बजे तक कुल 5,62,818 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। अग्निपथ योजना (Agneepath Scheme) के तहत 17 से 21 आयु वर्ग के युवाओं को चार वर्ष के लिए भर्ती किया जाएगा, जबकि 25%कर्मियों को नियमित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें