फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Session: पांच साल में CAPF के 307 जवानों ने दी प्राणों की आहूति, राज्यसभा में सरकार ने दी जानकारी

Wed, 20 Jul 2022 02:39 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया, बीते पांच सालों में 307 सीएपीफ व असम राइफल्स के जवानों ने देश की रक्षा में अपनी जान गंवा दी। 
विज्ञापन
असम राइफल्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून सत्र के दौरान सरकार की ओर से राज्यसभा में सुरक्षाबलों से संबंधित आंकड़े पेश किए गए। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया, बीते पांच सालों में 307 सीएपीफ व असम राइफल्स के जवानों ने देश की रक्षा में अपनी जान गंवा दी। 

विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने वामपंथी उग्रवाद के तहत हिंसा की घटनाओं पर भी जानकारी पेश की। उन्होंने कहा, साल 2009 में वामपंथी हिंसा अपने उच्चतम स्तर पर थी। तब एक साल में रिकॉर्ड 2258 घटनाएं दर्ज की गई थीं। तब से लेकर अब तक इन घटनाओं में 77 फीसदी की कमी आई है। 2021 में 509 घटनाएं दर्ज की गईं। इसी तरह इन हिंसाओं में होने वाली मौतों में 2010 के मुकाबले 85 प्रतिशत की कमी आई है। नित्यानंद राय ने बताया, 2010 में 1005 मौतें हुईं थीं, इसके मुकाबले 2021 में 147 मौतें हुईं। 

गृह राज्यमंत्री ने बताया, नागरिकों के राष्ट्रीय रजिस्टर सहित किसी अन्य डेटाबेस को तैयार करने के लिए व्यक्तिगत डेटा का उपयोग नहीं किया जाता है। जनगणना में एकत्र किए गए व्यक्तिगत डेटा को सार्वजनिक नहीं किया जाता है। विभिन्न प्रशासनिक स्तरों पर केवल समेकित जनगणना के आंकड़े जारी किए जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें