फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के 20 राज्यों में पहुंचा मानसून, नौ राज्य अभी भी कर रहे इंतजार

Sun, 23 Jun 2019 01:24 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दक्षिण पश्चिम मानसून लू की मार झेल रहे बिहार और आंध्र प्रदेश में पहुंच गया है। जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। बिहार के पूर्णिया और आंध्र प्रदेश के अनंतपुरम और चित्तूर में मानसून की पहली बारिश हो चुकी है। पटना में शनिवार को तेज बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में तीन फीट तक पानी भर गया।

विज्ञापन


10 दिन देरी से चल रहे मानसून ने अब रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार को मानसून ने तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पूर्वी यूपी में भी दस्तक दी। वहीं, दूसरी तरफ महाराष्ट्र, केरल, गोवा में झमाझम बारिश हो रही है। कर्नाटक और गुजरात में भी हल्की बरसात हुई।

पश्चिम बंगाल और नॉर्थ-ईस्ट में मानसून पहले से ही सक्रिय है। इसके साथ देश के 20 राज्यों में मानसून पहुंच चुका है। हालांकि 9 राज्यों में लोगों को अभी मानसून का इंतजार है। मौसम विभाग का कहना है कि जल्द ही राजस्थान, उत्तर-प्रदेश, बिहार, झारखंड और बंगाल में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सोमवार तक 40 से 60 किमी की रफ्तार से हवा चलने और भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने रविवार को पूर्वी राजस्थान, उत्तराखंड, पश्चिमी यूपी, दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में बिजली चमकने के साथ आंधी के आसार भी जताए हैं। यहां अभी तक मानसून नहीं पहुंचा है। 

अन्नाद्रमुक सरकार ने बारिश के लिए चेन्नई में यज्ञ कराया। राज्य में पानी की कफी कमी हो गई है। लोग इसके लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार ने 1 करोड़ लीटर पानी ट्रेन से चेन्नई पहुंचाने की बात कही है। हालांकि शनिवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें