फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस्तक: तेज हवाओं और भारी बारिश के साथ केरल पहुंचा मानसून, जानें आपके राज्य में कब शुरू होगी बारिश

Thu, 03 Jun 2021 12:44 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में मानसून इस बार सामान्य से ज्यादा होने की उम्मीद है। मौसम विभाग की मानें तो देशभर में इस बार अच्छी बारिश हो सकती है।  मौसम विभाग की मानें तो आगामी 24 घंटे में बारिश और तेज हो सकती है।
विज्ञापन
मानसून की दस्तक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून इस बार तय समय से तीन दिन देरी से आज केरल पहुंच गया। सुबह 11 बजे दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल पहुंचा। आईएमडी के महानिदेशक एम महापात्र ने यह जानकारी दी।  इससे पहले मौसम विभाग ने 31 मई को केरल पहुंचने की संभावना जताई थी, लेकिन निश्चित समय पर मानसून ने दस्तक नहीं दी, हालांकि अंडमान निकोबार द्वीप समूह के आसपास पहुंच चुका है। वहीं केरल में 3 दिनों से प्री-मानसूनी बारिश हो रही है। राज्य में तेज हवाओं के साथ बारिश जारी है। देशभर में इस बार मानसून के सामान्य से बेहतर रहने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विभाग ने अनुमान में बताया है कि इस बार मानसून सामान्य से अच्छा रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 2 जून को बताया कि केरल में बारिश में तेजी है और दक्षिण अरब सागर के निचले स्तरों में पछुआ हवाएं चलने से मौसम ठंडा हैं।

विज्ञापन


वहीं केरल तट और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में बादल छाए हुए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर और दक्षिण भारत में सामान्य रहने की संभावना है, वहीं मध्य भारत में सामान्य से अधिक और पूर्व एवं पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से कम रहने का अनुमान है।
 

इन राज्यों में सामान्य रहेगा मानसून
 ।मौसम विभाग के मुताबिक जून से सितंबर के बीच उत्तर पश्चिम भारत यानी पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान के कुछ इलाकों में 108 फीसदी तक बारिश होने की संभावना है। वहीं, दक्षिण भारत यानी केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, गोवा ओडिशा में 93 से 107 फीसदी वर्षा के होने का पूर्वानुमान है जो कि सामान्य है। 
विज्ञापन


 किस राज्य में कैसा रहेगा मानसून?
उत्तर भारत और पूर्व के राज्यों में ज्यादा बारिश की संभावना है। यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम और मध्य प्रदेश के कुछ इलाके में सामान्य से कम  बारिश की संभावना जताई गई है।वहीं, मध्य भारत के राज्यों में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना। मौसम विभाग के मुताबिक यहां 106 फीसदी से ज्यादा बारिश का अनुमान है

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें