भारत में इस साल सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान है। स्कायमेट वेदर के मुताबिक, इस साल भारत में सामान्य से कम बारिश होगी। यानि किसानों के लिए बुरी खबर है, क्योंकि मॉनसून सामान्य से कम होने का मतलब ये है कि बारिश कम होगी। जिसका सीधा असर खरीफ फसलों पर पड़ सकता है।
According to Skymet Weather, Monsoon is likely to remain below normal for India in 2017
— ANI (@ANI_news) March 27, 2017
मौसम की जानकारी देने वाली निजी क्षेत्र की कंपनी स्काईमेट ने मॉनसून पर पहला अनुमान जारी कर दिया है। स्काईमेट के मुताबिक इस साल सामान्य से कम बारिश होगी। जुलाई के बाद से अल-नीनो का असर मॉनसून पर हावी हो जाएगा और ऐसे में इस साल सामान्य मॉनसून की मुश्किल से 50 फीसदी की उम्मीद है। अगस्त और सितंबर में मॉनसून कमजोर पड़ सकता है।