फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Update: मानसून ने उत्तर-पूर्व क्षेत्र में किया प्रवेश, अगले दो दिनों में इन दो राज्यों में होगी भारी बारिश 

Thu, 02 Jun 2022 06:33 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Monsoon Rain Update: आईएमडी ने 1 जून की सामान्य शुरुआत की तारीख से तीन दिन पहले 29 मई को केरल में मानसून की शुरुआत की घोषणा की थी।
विज्ञापन
उत्तर-पूर्व में पहुंचा मानसून - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Monsoon Rain Update: मौसम विभाग ने गुरुवार को कहा कि कुछ समय शांत रहने के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हो गया है और यह देश के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में प्रवेश कर गया है। अगले दो दिनों में असम और मेघालय में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम के कुछ हिस्सों, उत्तर-पूर्व के कुछ हिस्सों और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और मिजोरम, मणिपुर और नगालैंड के अधिकांश हिस्सों में आगे बढ़ गया है। बुधवार को मानसून ने बेंगलुरु, चिकमंगलुरु, कारवार को कवर कर लिया था। 

विज्ञापन


इन तीन राज्यों में लू चलने की संभावना  
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अरब सागर से मानसूनी पश्चिमी हवाओं के प्रभाव के तहत मौसम कार्यालय ने तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, माहे और लक्षद्वीप में अगले पांच दिनों में काफी व्यापक बारिश की भविष्यवाणी की है। इसने अगले पांच दिनों के दौरान आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में छिटपुट बारिश की भी भविष्यवाणी की है। उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है और मौसम कार्यालय ने अगले दो दिनों में राजस्थान, दक्षिण पंजाब और दक्षिण हरियाणा में लू की चेतावनी जारी की है। 

मौसम कार्यालय ने इस साल सोमवार को सामान्य मानसून के लिए अपने पूर्वानुमान में सुधार किया था। इसने कहा कि देश के उत्तर-पूर्वी हिस्सों और अत्यधिक दक्षिण-पश्चिमी प्रायद्वीप को छोड़कर, पूरे देश में मानसून की बारिश काफी अच्छी तरह से होगी। आईएमडी ने 1 जून की सामान्य शुरुआत की तारीख से तीन दिन पहले 29 मई को केरल में मानसून की शुरुआत की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें