फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तपती गर्मी के बीच आई मानसून आने की खबर, तीन दिन पहले दी दस्तक

Mon, 15 May 2017 08:34 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
mansoon
विज्ञापन
मौसम विभाग ने रविवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने आगमन के सामान्य समय से तीन दिन पहले ही निकोबार द्वीप समूह और समूचे दक्षिण अंडमान सागर पहुंच चुका है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने कहा है, ‘दक्षिण-पश्चिम वायु के मजबूत होने, लगातार बादल छाने और बारिश होने के मद्देनजर दक्षिण पश्चिम मानसून बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम के कुछ हिस्सों में, निकोबार द्वीप समूह में, समूचे दक्षिण अंडमान सागर और उत्तर अंडमान सागर के कुछ हिस्सों  में रविवार को पहुंच गया।’

हालांकि, मौसम विभाग के महानिदेशक केजी रमेश ने कहा कि यह अनुमान लगाना बहुत जल्दबाजी होगी कि मानसून केरल तट पर तय समय से पहले दस्तक देगा या नहीं। केरल में मानसून के दस्तक देने की सामान्य तारीख एक जून है, जिसे भारत में मानसून के आगमन की आधिकारिक तिथि माना जाता है।
विज्ञापन


रमेश ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियां से यह नहीं कहा जा सकता कि मानसून अंडमान निकोबार द्वीप समूह जल्दी पहुंचा है तो वह केरल में भी समय से पहले ही दस्तक देगा। 

दक्षिण-पश्चिम मानसून के अंडमान निकोबार द्वीप समूह पहुंचने की सामान्य तिथि 17 मई है। उधर, निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पालवत ने कहा कि मानसून के एक जून से एक-दो दिन आगे-पीछे केरल पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा कि अगले 72 घंटों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व के और अधिक हिस्सां, अंडमान सागर के शेष हिस्से, अंडमान और निकोबार द्वीप समूहों और बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य हिस्से में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें