फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monkeypox threat : मुंबई में कस्तूरबा अस्पताल के 28 बेड रिजर्व, मंकीपॉक्स के संदिग्ध मरीजों को रखेंगे

Mon, 23 May 2022 03:29 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, मुंबई

सार

इस वार्ड में मंकीपॉक्स के संदिग्ध मरीजों को आइसोलेट कर रखा जाएगा। आज की तारीख में मुंबई में मंकीपॉक्स का कोई संक्रमित या संदिग्ध मरीज होने की खबर नहीं है। 
विज्ञापन
मंकीपॉक्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के कई देशों में मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों  के बीच मुंबई नगर निगम ने इससे निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। महानगर के कस्तूरबा अस्पताल में 28 बिस्तरों का एक वार्ड आरक्षित कर दिया गया है। 

विज्ञापन

इस वार्ड में मंकीपॉक्स के संदिग्ध मरीजों को आइसोलेट कर रखा जाएगा। बृहन्मुंबई महानगर पालिका के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि आज की तारीख में मुंबई में मंकीपॉक्स का कोई संक्रमित या संदिग्ध मरीज होने की खबर नहीं है। 

बीएमसी ने जारी की एडवायजरी
बीएमसी के लोक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने कहा कि इस बीमारी को लेकर एडवायजरी जारी की गई है। बीएमसी ने कहा है कि मंकीपॉक्स वन्य प्राणियों में पाई जाने वाली बीमारी है। यह आमतौर पर पश्चिम व मध्य अफ्रीका के जंगलों में पाई जाती है। कभी कभार ही यह अन्य क्षेत्रों में फैलती है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें