फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनी लॉड्रिंग: ईडी ने दाउद के खास इकबाल मिर्ची के दो सहयोगियों को किया गिरफ्तार

Sat, 12 Oct 2019 03:12 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
ED - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय ने भगोड़े अपराधी दाऊद इब्राहिम का दायां हाथ माने जाने वाले इकबाल मिर्ची के खिलाफ मनी लॉड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को हारून अलीम यूसुफ और रंजीत सिंह बिंद्रा को गिरफ्तार किया। दोनों को पांच दिनों की रिमांड पर भेज दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मिर्ची की लंदन में 2013 में मौत हो गई थी। 

विज्ञापन



वहीं, ईडी ने इकबाल मिर्ची की बेनामी संपत्तियों की पहचान की है जिनमें मुंबई में 10 संपत्तियां, संयुक्त अरब अमीरात में एक संपत्ति और यूके में 25 संपत्तियां शामिल हैं। ईडी भारत में संपत्तियों को संलग्न करने के लिए प्रक्रिया शुरू करेगा और संपत्तियों को संलग्न करने के लिए ब्रिटेन और यूएई को पत्र भेजेगा।

अधिकारियों ने बताया कि मामले में जांच में कथित रूप से सहयोग नहीं करने के लिए हारून अलीम यूसुफ और रंजीत सिंह बिंद्रा को मनी लॉड्रिंग रोकथाम कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मिर्ची और अन्य लोगों के खिलाफ मुंबई पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर यूसुफ तथा बिंद्रा के खिलाफ मनी लॉड्रिंग का आपराधिक मामला दर्ज किया था। 
विज्ञापन


एजेंसी के सूत्रों ने कहा कि मामला मिर्ची द्वारा सितंबर 1986 में सर मोहम्मद यूसुफ ट्रस्ट की तीन संपत्तियों को उसकी कंपनी रॉकसाइड एंटरप्राइज के माध्यम से 6.5 लाख रुपये में खरीदने से संबंधित है। सी व्यू, मरियम लॉज और राबिया मेंशन की 1537 वर्ग फुट में फैली संपत्तियां मुंबई के वर्ली में स्थित हैं। ईडी मिर्ची के सहयोगियों द्वारा काले धन को सफेद में बदलने के संबंध में जांच कर रही है। 

यूसुफ और बिंद्रा पर इन संपत्तियों को हड़पने के लिए इनके स्वामित्व बदलने में मदद करने के आरोप हैं। एजेंसी ने आरोप लगाया कि यूसुफ ने मिर्ची के उक्त अवैध सौदों में बहुत अहम भूमिका अदा की। 

उसने यह आरोप भी लगाया कि बिंद्रा ने सनब्लिंक रीयल इस्टेट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से मिर्ची से बातचीत की तथा सौदे को अंतिम रूप दिया। इस तरह उसने बाजार में काम कर रहे सौदेबाजों के जरिए 30 करोड़ रुपये का ब्रोकरेज अर्जित किया। ईडी ने कहा कि इन तीन संपत्तियों के सौदे में बिंद्रा ने अहम किरदार निभाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें