फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनी लॉन्ड्रिंग केसः तृणमूल नेता केडी सिंह कोर्ट में पेश, ईडी ने की हिरासत 11 दिन बढ़ाने की मांग

Sat, 16 Jan 2021 04:57 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केडी सिंह
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय ने तृणमूल कांग्रेस के नेता केडी सिंह को शनिवार को दिल्ली की एक कोर्ट में पेश किया। ईडी ने कोर्ट से सिंह की हिरासत अवधि 11 दिन और बढ़ाने की मांग की है। इस पर सुनवाई जारी है। 
विज्ञापन


बता दें, केडी सिंह को धन शोधन यानी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने 13 जनवरी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें 16 जनवरी तक ईडी की हिरासत में सौंपा था। शनिवार को यह अवधि पूरी होने पर सिंह को कोर्ट में पेश कर रिमांड बढ़ाने का आग्रह किया गया है। 

 


अलकेमिस्ट समूह के प्रमुख केडी सिंह पर रोजवैली और सारदा चिटफंड घोटाले में शामिल होने के आरोप लगे थे। ईडी ने केडी सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया था। लंबे समय तक पूछताछ बाद उनके जवाब से असंतुष्ट होकर ईडी ने उन्हें 13 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन


ईडी की ओर से इससे पहले भी केडी सिंह की संपत्ति को सीज किया गया था। जून, 2019 केडी सिंह से जुड़ी कंपनी की 239 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की थी। ईडी ने 1,900 करोड़ रुपये के घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच को लेकर यह कार्रवाई की थी। सिंह की करीब 239 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई थी, जिसमें रिजॉर्ट, शोरूम और बैंक खाते भी शामिल थे। केडी सिंह के ठिकानों पर ईडी पहले भी छापेमारी कर चुकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें